{"_id":"56fec6b84f1c1b2246f00105","slug":"today-will-be-a-panel-of-amu-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बनेगा एएमयू वीसी का पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बनेगा एएमयू वीसी का पैनल
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
एएमयू कुलपति
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नए कुलपति का पैनल आज बनेगा। सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी, एतहेशाम हसनैन, एएमयू के सह कुलपति एस अहमद अली, जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के जनरल सेक्रेटरी प्रो. फुरकान कमर के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त करीब 15 अन्य नामों की चर्चा है।
एएमयू के नए वीसी के पांच नामों का पैनल बनाने के लिए एग्जीक्यूटिव काउंसिल की विशेष बैठक प्रशासनिक ब्लाक में आज 11 बजे से होेने जा रही है। सूत्रों की माने तो प्रशासन की ओर से पांच नाम तय कर लिए गए हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि ईसी की बैठक में दूसरे नाम आए तो उस पर विचार किया जाएगा। विरोध की स्थिति में चुनाव की नौबत भी आने की संभावना है।
सबसे ऊपर जो पांच नाम आ रहे हैं, उसमें तीन प्रोफेसर हैं। उल्लेखनीय है कि एएमयू ईसी में गत दिनों यूजीसी अधिनियम 2010 के बदले एएमयू एक्ट के अंतर्गत वीसी पैनल बनाने का निर्णय लिया गया था। इससे यह साफ हो गया है कि पैनल में अब सिर्फ प्रोफेसर का नाम नहीं होगा। इसमें प्रशासनिक एवं सेना के अधिकारियों का भी नाम शामिल किया जाएगा।