फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today the district will start wheat procurement

आज से जिले में शुरू होगी गेहूं की खरीद

Fri, 01 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Today the district will start wheat procurement
किसाान - फोटो : file Photo
जनपद में सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीद शुक्रवार से आरंभ हो जाएगी। शासन से लक्ष्य न आने पर प्रशासन ने पिछले साल के 56 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद को ही लक्ष्य मानते हुए खरीद की तैयारी कर ली है। किसानों की सुविधा के लिये 90 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन


किसानों को अपने गेहूं खपाने के लिये आढ़तियों के चंगुल में जाकर अपनी खून पसीने से उगाई फसल का वाजिब मूल्य न मिलने की समस्या से बचाने के लिये प्रशासन शुक्रवार आज से गेहूं खरीद आरंभ करेगा। इसके लिये जनपद में सक्रिय एफसीआई समेत पांच एजेंसियों द्वारा 90 क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्र निर्धारण करते समय कोशिश की गई है कि किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिये ज्यादा दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन


खरीद प्रभारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व डा. वीके सिंह ने बताया कि खरीद का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। सभी केंद्रों पर स्टॉक रजिस्टर, बिलबुक, निर्गत चेक ों का विवरण पत्र, क्रय पंजिका, बैंक लेखा पंजिका, निरीक्षण पंजिका, गेहूं रिजेक्शन रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, शिकायत पंजिका, टीसीडीसी स्लिप तथा आरटीजीएस द्वारा भुगतान का मिलान रजिस्टर आदि क्रय केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गत वर्ष की भांति गेहूं खरीद में जनपद के आवंटित लक्ष्य 56 हजार मीट्रिक टन को ही आधार बनाकर खरीद कराई जाएगी। इस वर्ष किसानों से 1525 रुपये     प्रति क्विंटल की दर से गेहूं   खरीदा जाएगा। दूर दराज से आने वाले किसानों को केंद्रों पर      शेड, पानी इलेक्ट्रानिक कांटा, गेहूं रखने के लिये शेडयुक्त स्थान उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed