फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today people can visit Kalyan Singh's ashes

लोग आज कर सकते हैं कल्याण सिंह के अस्थि कलश के दर्शन

Fri, 27 Aug 2021 01:33 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Today people can visit Kalyan Singh's ashes
कल्याण सिंह निधन - फोटो : self
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने से वंचित लोग आज उनके अस्थि कलश का दर्शन कर सकते हैं। कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद आज अस्थि कलश लेकर नरौरा से सड़क मार्ग से अलीगढ़ आएंगे। हर गांव पर अस्थि कलश लेकर रुकने की योजना है।
विज्ञापन

राजवीर सिंह राजू भैया एवं उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार को सुबह 9 बजे नरौरा के लिए प्रस्थान करेंगे। बसी घाट नरौरा में अस्थि विसर्जन करेंगे। उसके बाद वह अस्थि कलश लेकर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि बसी घाट नरौरा पर 1 बजे, नरौरा परमाणु केंद्र गेट 1.10 बजे, रामघाट तिराहा 1.20 बजे, जरगवां 1.30 बजे, जिरौली धूम सिंह 1.40 बजे, भोजपुर 1.50 बजे, ककेथल 2 बजे, पिलुखनी 2.10 बजे, अतरौली 2.20 बजे एवं मढौली बाग पर 2.30 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कलश यात्रा की तैयारी पूरी... महंत नृत्य गोपालदास से समय मांगा
कल्याण सिंह की कलश यात्रा निकाले जाने के लिए भाजपा संगठन स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रयास किया जा रहा कि महंत नृत्य गोपालदास की मौजूदगी में कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाए। इसके लिए उनसे समय मांगा जा रहा है। संगठन के सूत्र बताते हैं कि कलश यात्रा का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को किया जाए। इसकी घोषणा केएमवी इंटर कॉलेज में होने वाले त्रयोदशी संस्कार में हो सकती है। यह कलश यात्रा प्रदेश में दो या चार हिस्सों में विभाजित कर निकाले जाने की तैयारी है, जिसमें सबसे अधिक फोकस बाबूजी के प्रभुत्व वाले पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड के जिलों में रहेगा। अभी पार्टी स्तर से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। संकेत हैं कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बस महंत नृत्य गोपालदास का समय मिलते ही घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed