फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today Closure of weekly market in aligarh

आज जिले में संपूर्ण साप्ताहिक बंदी, दूध, फल, सब्जी की दुकान खुलेंगी

Tue, 20 Apr 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Today Closure of weekly market in aligarh
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएम चन्द्र भूषण सिंह । - फोटो : CITY OFFICE
आज (मंगलवार) जिले में संपूर्ण साप्ताहिक बंदी रहेगी। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, फल, सब्जी की दुकानों को सुबह 6 से 11 और शाम को 5 से 8 के बीच खोलने की छूट रहेगी। अन्य सभी दुकानों/बाजारों को बंद रखा जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से सोमवार को यह फैसला लिया गया। उन्होंने साफ किया कि इस आदेश की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी क्षेत्रीय में मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी है कि वह उक्त आदेश का पालन कराएं।
विज्ञापन

कोरोना बढ़ते के प्रसार के बीच वायरस की चेन तोड़ने के लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को सभी एडीएम और एसडीएम व एसीएम के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने फैसला लिया कि अलीगढ़ जनपद में 20 अप्रैल को साप्ताहिक बंदी रहेगी। फल, सब्जी, दूध की दुकानें प्रात: 6 से 11 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुलेंगी। आपातकालीन सुविधाएं जैसे मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पैथोलॉजी, गैस आपूर्ति, पेट्रोल पंप पर कोई प्रभाव नहीं पडेगा। इसके अलावा संपूर्ण अलीगढ़ के सभी बाजार बंद रहेंगे। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, पुलिस की टीम थानावार निगरानी करेगी। किसी भी दुकानदार को इस आदेश की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अग्रिम आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed