{"_id":"60abfdaa8ebc3e5564657fd4","slug":"today-460-newly-elected-heads-will-take-oath-city-office-news-ali263845848","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 460 नव निर्वाचित प्रधान लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 460 नव निर्वाचित प्रधान लेंगे शपथ
विज्ञापन
कोरोना काल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ समारोह आज होगा। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि गांव की सरकार ऑनलाइन शपथ लेगी। पंचायती राज विभाग ने जिले में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा करने वाले 460 प्रधानों को शपथ दिलाने की तैयारी की है।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि कोरम पूरा न करने के चलते 407 प्रधानों को अभी इंतजार करना होगा। जूम एप के माध्यम से यह शपथ समारोह पंचायत भवनों में होंगे। हर ब्लाक की पंचायतों के लिए अलग लिंक बनाए गए हैं। साथ ही यह भी व्यवस्था की गई है कि अगर कोई प्रधान या सदस्य किसी तकनीकी कमी के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर पाता है तो उसे बुधवार यानी कल शपथ दिलाई जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद 2 मई को मतगणना हुई। जिले के 867 प्रधानों की भाग्य मतपेटियों से बाहर निकला। इसके बाद सभी को शपथ दिलाने की तैयारी शुरू हुई। मगर, कोरोना के बढ़ते प्रसार के चलते शपथ पर रोक लगा दी गई। अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधान के बाद जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी शपथ समारोह ऑनलाइन ही होने की उम्मीद जताई जा रही है। पंचायती राज विभाग के मुताबिक ने एक ही दिन में 460 प्रधान व पांच हजार सदस्यों को शपथ दिलाने की तैयारी की है। अगर इस दिन कोई किसी तकनीकी कारणों से वंचित रह जाता है तो उसे बुधवार को मौका मिलेगा।
वह इसके लिए अपने ब्लाक के एडीओ व बीडीओ से संपर्क कर सकता है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि उम्मीद है कि वह प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता के हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।