{"_id":"60f3fdeb8134d06c4833b3b5","slug":"to-be-successful-on-social-media-you-have-to-showcase-your-creative-abilities-and-talents-with-good-content-rohit-zinjurke","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सफल होना है, तो आपको अपनी रचनात्मक क्षमताओं और प्रतिभाओं को अच्छे कंटेंट के साथ पेश करना होगाः रोहित जिंजुर्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सफल होना है, तो आपको अपनी रचनात्मक क्षमताओं और प्रतिभाओं को अच्छे कंटेंट के साथ पेश करना होगाः रोहित जिंजुर्के
Sun, 18 Jul 2021 03:39 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 18 Jul 2021 03:39 PM IST
सार
रोहित कहते हैं, "सफलता की सीढ़ी उतनी आसान नहीं होती है। आपको लगता है कि आप मेहनत करते जाओ एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
रोहित जिंजुर्के
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रोहित जिंजुर्के उर्फ रिएक्शनबोई, जो बेहद ही कम उम्र में सोशल मीडिया पर टॉप स्टार बनने के ढेरों लोगों का दिल जीत चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपनी इस सफलता का सफर सिर्फ एक साल के भीतर तय किया है।
विज्ञापन
जी हां, रोहित के इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक साल के अंदर 70 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए थे। यह किसी भी स्टार के लिए खुशी की बात हो सकती है। क्योंकि, सोशल मीडिया पर आज हर स्टार मेहनत कर रहा है। वहीं, फॉलोवर्स जोड़ते-जोड़ते उन्हें सालों लग जाते हैं।
विज्ञापन
ठीक वैसे ही आप लोगों का दिल जीत कर अगर एक साल के भीतर उनकी पहली पसंद बन जाते हैं, जो रोहित के साथ हुआ। यह तब अपने आप में ही बेहद काबिले तारीफ है। रोहित के अब इंस्टाग्राम पर 10.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके यूनिक कंटेंट को लोग कितना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित जिंजुर्के ने कहा कि सोशल मीडिया पर अगर आपको सफल होना है, तो आपको अपनी सभी रचनात्मक क्षमताओं और प्रतिभाओं को अच्छे कंटेंट के साथ पेश करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
रोहित कहते हैं, "सफलता की सीढ़ी उतनी आसान नहीं होती है। आपको लगता है कि आप मेहनत करते जाओ एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। मगर, आज के युग में सिर्फ मेहनत करना ही काफी नहीं है। आपको कुछ अच्छा और यूनिक क्रिएट करने की आवयश्कता है। क्योंकि, कंपीटिशन बढ़ गया है और इस भीड़ का हिस्सा हो कर आपको अपनी आइडेंटिटी क्रिएट करने की जरूरत है। मेरा मानना है कि मैं सफल तब हुआ, जब मैं निरंतर अपने कंटेंट के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा।"