फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Time to send Jinnah's picture to Pak: Satish

जिन्ना की तस्वीर को पाक भेजने का वक्त आ गया : सतीश

Fri, 24 May 2019 02:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 24 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Time to send Jinnah's picture to Pak: Satish
सलमान इम्तियाज - फोटो : Rupesh
लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद सतीश गौतम ने फिर से एएमयू राग छेड़ दिया है। जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अब जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भेजने का वक्त आ गया है। एएमयू में अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को आरक्षण का लाभ दिला कर रहेंगे। इसके साथ ही छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह को न्याय दिलाएंगे। 
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल से मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर एवं अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिलाने का मुद्दा उठाकर सांसद सतीश गौतम पहले भी सुर्खियां हासिल कर चुके हैं। दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने फिर से इस मुद्दे को गरमाने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने 12 फरवरी 2019 को एमएयू उपद्रव मामले में निलंबित छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह का मुद्दा भी उठाया और कहा कि वह छात्र नेता अजय सिंह को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। एएमयू प्रशासन द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा हमले के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई, जबकि उसके खिलाफ थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं वीसी को पत्र लिखने के बाद अजय सिंह को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। उन्होंने कहा कि वह मानव संसाधन विकास मंत्री के पास अजय सिंह को लेकर जाएंगे और इंसाफ दिलाएंगे। 

चाहे जिस तरीके से जनादेश हुआ है, हम उसे स्वीकार करते हैं, लेकिन महात्मा गांधी, आजाद एवं भगत सिंह के सिद्धांतों एवं सच, इंसाफ एवं भाईचारे की हार है। पिछले पांच साल में सरकार युवा, महिला, किसान और अल्पसंख्यकों के सवालों पर फेल साबित हुई है। 2019 में सियासत खत्म नहीं हो रही। हम हक की लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे।

-सलमान इम्तियाज, अध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ 

19 करोड़ की लागत से वीवीपैट खरीदी गई हैं। 18-19 पार्टी के नेता वीवीपैट इस्तेमाल के लिए आयोग के पास गए थे। लेकिन मतगणना के दौरान उससे वैरिफाइड क्यों नहीं किया गया। क्या वीवीपैट सजाने के लिए खरीदी गई थीं। इससे लगता है कि कुछ चीज है जिसे छिपा रहे हैं। जहां-जहां डाउट है, कम से कम वहां तो इस्तेमाल करते।
- हमजा सूफयान, उपाध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed