फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thunderstorm and rain in Aligarh today

Aligarh Weather: आसमान में छाए बादल, आज गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के आसार, तेज चलेंगी हवाएं

Tue, 12 May 2026 11:17 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 12 May 2026 11:17 AM IST
सार

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Thunderstorm and rain in Aligarh today
अलीगढ़ में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ शहर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 12 मई को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

विज्ञापन


मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, जो जलवायु परिवर्तन की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव सामान्य नहीं हैं और आने वाले दिनों में भी ऐसे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली चमकने के समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed