फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thrust in BJP and Police

चालान काटने को लेकर भाजपाई और पुलिस में नोकझोंक

Wed, 02 Sep 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Thrust in BJP and Police
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मसूदाबाद चौराहे पर बाइक का चालान काटने को लेकर भाजपा नेता और पुलिस के बीच टकराव हो गया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता संदेश राज जीवन के नेतृत्व में पुलिस से नोकझोंक हुई। देर रात तक बन्नादेवी थाने पर भाजपा कार्यकर्ता डटे हुए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात एक भाजपा कार्यकर्ता बाइक से मसूदाबाद चौराहे से गुजर रहा था। आरोप है कि उसको पुलिस ने रोका और हेलमेट न होने पर चालान काटने की बात कही। आरोप है कि चालान से बचने के एवज में सौ रुपये की मांग की गई। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा इनकार करने पर कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर साढे़ आठ हजार का चालन आ गया। इसकी जानकारी कार्यकर्ता ने भाजपा के नेता संदेश राज जीवन को दी। इसके बाद संदेश राज जीवन भी अपने समर्थकों सहित मौके पर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के इस तरह चालान काटे जाने की निंदा की। अभी बातचीत चल रही थी कि पुलिस ने एक और भाजपा कार्यकर्ता तरुण का मास्क न होने के चलते ढाई हजार रुपये का चालान काट दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और सभी थाना बन्नादेवी पहुंच गए। यहां पर सभी ने पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। संदेश जीवन ने कहा पुलिस प्रशासन की कार्यवाही तानाशाही वाली है। देर रात तक भाजपा कार्यकर्ता थाने में ही डटे हुए हैं । उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed