{"_id":"6a57ed9e1a4dd1e3620f2c20","slug":"three-youths-die-in-two-separate-accidents-in-jawan-aligarh-news-c-117-1-sali1021-102104-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जवां में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जवां में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
साजिव का फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
थाना क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन युवकों की मौत से परिवारों में मातम पसर गया है।
पहली दुर्घटना बुधवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां के पास हुई। क्वार्सी क्षेत्र के जमालपुर निवासी 19 वर्षीय साजिव अपने साथियों सुभान और समीर के साथ बाइक से आ रहा था। रास्ते में खाद से भरी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में साजिव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभान और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां पहुंचने से पहले समीर ने भी दम तोड़ दिया। सुभान की हालत गंभीर बनी हुई है।
दूसरी घटना मंगलवार देर रात तेजपुर गांव के पास हुई। सड़क पर घूम रहे 27 वर्षीय विजय उर्फ छोटू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया है कि वह नशे में सड़क पर घूम रहा था। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसओ धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक ही दिन में तीन घरों में पसरा मातम
बाइक हादसे में साजिव और समीर की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। साजिव अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं विजय की पत्नी का डेढ़ वर्ष पहले तलाक हो चुका था और वह मानसिक तनाव में रह रहा था। तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।