फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three youths arrested in firing incident on the highway

Aligarh News: हाईवे पर हुई फायरिंग की घटना में तीन युवक गिरफ्तार, अन्य आराेपियों की तलाश जारी

Mon, 26 May 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 01:40 AM IST
सार

दो गुट हाईवे पर वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए थे। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर तमंचे, हॉकी, लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। हाईवे पर खुलेआम हुई फायरिंग से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। राहगीरों में भगदड़ मच गई थी।

विज्ञापन
Three youths arrested in firing incident on the highway
तीन आरोपी गिरफ्त में - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली इगलास क्षेत्र में 23 मई को मथुरा-बरेली हाईवे पर दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग में पुलिस ने तीन लोगों को 24 मई रात गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि 23 मई को दो गुट हाईवे पर वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए थे। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर तमंचे, हॉकी, लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। हाईवे पर खुलेआम हुई फायरिंग से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों में भगदड़ मच गई, लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। मौके पर कई जूते-चप्पल भी छूट गए थे।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस की ओर से 14 नामजदों सहित 20 अज्ञात के खिलाफ बहादुरपुर चौकी प्रभारी एसआई महीपाल सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने जनपद मथुरा के थाना राया के गांव सरुआ के टिल्लू, नगला जंगली के अमन उर्फ अशोक कुमार, हाथरस के थाना मुरसान के गांव शीतला के विवेक कुमार को गांव मान रजबहा के पास मथुरा-अलीगढ़ रोड से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। सीओ ने बताया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ इगलास के साथ राया व मुरसान थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed