फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three Youth Drown

Aligarh News: तीन युवक गंगा में डूबे, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, एक को बचाया

Wed, 03 Jun 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 03 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Three Youth Drown
सांकरा गंगा घाट पर डूबे युवकों को निकालते आपदा मित्र। संवाद - फोटो : Samvad
भागवत कथा के विश्राम पर सांकरा में गंगा नदी में कलश विसर्जन के बाद स्नान कर रहे तीन युवक डूब गए। इनमें से एक को गाेताखोरों ने मशक्कत कर बचा लिया, जबकि ममेरे-फुफेरे दो भाइयों के शव नदी से बाहर आ सके। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और पुलिस से पंचनामा भरवाकर शव अपने-अपने घरों को ले गए।
विज्ञापन

थाना विजयगढ़ के गांव आलमपुर कठैरा निवासी निरंजन के यहां सात दिन तक भागवत कथा हुई थी। मंगलवार कथा स्थल रखे कलशों का विसर्जन करने के लिए गांव से तीन ट्रैक्टरों और बाइकों के जरिये ग्रामीण सांकरा घाट पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन्हीं में शामिल तीन युवक कुछ विलंब से पहुंचे थे, तब तक कलश विसर्जन कर ग्रामीण अन्य रस्में करते हुए स्नान करने लगे थे।
विज्ञापन

बाइक से पहुंचे एटा जनपद के गांव फगरौल निवासी अंकित (25) पुत्र सत्यपाल सिंह, गांव गौलारा निवासी प्रवीण कुमार (24) पुत्र लेखराज और थाना मडराक के गांव भरतुआ निवासी श्यामू (24) पुत्र उदयवीर ने गंगा नदी में स्नान करने के लिए पुल के ऊपर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह डूबने लगे तो कलश विसर्जन करने पहुंचे ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। कपड़े फेंककर अंकित को उन्होंने बचा लिया, लेकिन गहराई में चले जाने से ममेरे-फुफेरे भाई प्रवीण और श्यामू डूब गए। स्थानीय गोताखोरों के साथ उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा मित्र भी नदी के पानी में उनकी तलाश में जुट गए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रवीण कुमार और श्यामू को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed