{"_id":"5ede6d2715ad762b45217ef3","slug":"three-year-old-son-burnt-father-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बेटे ने दी सैनिक पिता के शव को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के बेटे ने दी सैनिक पिता के शव को मुखाग्नि
Tue, 09 Jun 2020 01:25 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
सैनिक काे अंतिम संस्कार से पूर्व सलामी देते फौजी।
- फोटो : Amar Ujala
गांव तेहरा मूंज निवासी सैनिक अमित चौधरी के शव को सोमवार को उनके तीन वर्षीय बेटे नितिन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पत्नी व मां समेत परिवार की महिलाओं का रोकर बुरा हाल था। गांव वाले भी गमगीन थे।
31 वर्षीय अमित चौधरी पुत्र ब्रहम सिंह वर्ष 2008 से सेना में तैनात थे। परिवार के अनुसार कुछ दिन पहले बाक्सिंग प्रशिक्षण के लिए वह पुणे गए थे। 27 मई को तीन अन्य साथियों के साथ पुणे-नागपुर मार्ग पर जिप्सी से पेट्रोलिंग पर निकले थे तभी रास्ते में जिप्सी खाईं में पलट गई थी। इलाज के दौरान अमित का निधन हो गया।
सोमवार की सुबह पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मथुरा से पहुंचे सेना के जवानों ने गॉर्ड ऑफ आनर दिया। अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, विधायक राजकुमार सहयोगी, नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार व इलाका पुलिस के अधिकारी, पवन भिलवारा, सीपी सिंह, संजय चौधरी, मदन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
कृषि फार्म की भूमि पर हुआ अंतिम संस्कार
क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप पर अलीगढ़ रोड स्थित सरकारी कृषि फार्म पर अमित चौधरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक का कहना है कि फौजी का स्मारक बनाने के लिए कृषि विभाग से जगह दिलाने की वह पहल करेंगे।