फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three-year-old child died in agony 45 days after being bitten by a dog

Aligarh: 11 बच्चों को एक साथ पागल कुत्ते ने काटा, , 45 दिन बाद तड़क-तड़प कर तीन साल के अंशु की मौत

Sat, 12 Apr 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 09:41 PM IST
सार

खेल रहे 11 बच्चों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को किसी तरह गांव से बाहर भगा दिया। कुत्ते के हमले में घायल बच्चों में शामिल तीन वर्षीय अंशु पुत्र भोजराज की अचानक से तबीयत खराब हुई। इंफेक्शन फैलने लगा। पानी को देखकर डर जाता। कुत्ते जैसी आवाज निकालने लगा।

विज्ञापन
three-year-old child died in agony 45 days after being bitten by a dog
तीन साल के अंशु की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छर्रा के नगला नत्थू गांव में डेढ़ माह पहले 11 बच्चों को एक साथ पागल कुत्ते ने काट लिया था। इनमें से तीन साल के अंशु की 11 अप्रैल को घर वालों के सामने तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मच गया। बताया जाता है कि जिस दिन बच्चे को कुत्ते ने काटा था उसके बीस दिन बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया था। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि 48 घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए। इस मामले में देरी की गई।

विज्ञापन


ये वाकया डेढ़ माह पहले का है। गांव नगला नत्थू में खेल रहे 11 बच्चों को एक साथ एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। इस सूचना पर ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को किसी तरह गांव से बाहर भगा दिया गया। कुत्ते के हमले में घायल बच्चों में शामिल तीन वर्षीय अंशु पुत्र भोजराज की 10 अप्रैल को अचानक से तबीयत खराब हुई। इंफेक्शन फैलने लगा। वह अजीब व्यवहार करने लगा। पानी को देखकर डर जाता। कुत्ते जैसी आवाज निकालने लगा। इस पर परिजन घबरा गए।
विज्ञापन


भोजराज के दो बेटों व एक बेटी में अंशु सबसे छोटा था। परिजन आनन फानन उसे छर्रा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां शुक्रवार दोपहर तक उसका उपचार चला। मगर चार बजे के करीब बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया, जबकि अन्य बच्चों के परिजन दहशत में आ गए। वहीं शाम को बच्चे के शव का गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस गांव में टीम भेजकर सभी के टीके लगवाए जाएंगे। बाकी जिले में भी टीका लगवाने पर जोर दिया जाएगा।-डा.नीरज त्यागी, सीएमओ

Trending Videos

ये बच्चे हुए कुत्ते के हमले में घायल

इस घटना में मृत अंशु पुत्र भोजराज के अलावा 2 वर्षीय जय पुत्र किशनलाल, 13 वर्षीय गजेन्द्र पुत्र नीरज, 4 वर्षीय रिया पुत्री प्रवीन, 1 वर्षीय वंश पुत्र अनिल, 10 वर्षीय जानवी पुत्र सतीश सिंह, 1 वर्षीय मानव पुत्र अनार सिंह, 3 वर्षीय सुशान्त पुत्र कुलदीप, 5 वर्षीय प्रशान्त पुत्र मनीष, 13 वर्षीय गोलू पुत्र रमेश को कुत्ते ने काटा था।

बीस दिन बाद लगवाया था टीका
इस विषय में बच्चे के पिता भोजराज से जब बात की गई तो उसने बिलखते हुए बताया कि उसके बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। शुरुआत में तो गांव में ही उसने बच्चे का एक व्यक्ति से उपचार कराया। बाद में करीब बीस दिन बाद सीएचसी पर उसने बच्चे को एक टीका लगवाया। इसके बाद दूसरा टीका नहीं लग पाया था। उसे इसी बात का मलाल है कि शायद उसके बच्चे के समय से सभी टीके लगे होते तो बच्चा बच जाता। अब वह खुद को ही इसके लिए दोषी मान रहा है। उससे ज्यादा उसकी पत्नी का हाल बेहाल है। इधर, सीएसची प्रभारी डा.केपी सिंह बताते हैं कि इस बच्चे को केवल एक टीका लगवाया गया था। दूसरा टीका लगवाने के लिए घर वाले आए ही नहीं। न ही गांव के दूसरे बच्चों को कोई टीका लगा है। वे बताते हैं कि अगर समय से टीके लग जाते तो यह स्थिति न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed