{"_id":"5d4f10ef8ebc3e6cc30e9f1e","slug":"three-women-arrested-over-child-child-theft-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पकड़ी गईं संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने भेजा जेल, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पकड़ी गईं संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने भेजा जेल, पूछताछ जारी
Sun, 11 Aug 2019 04:13 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 11 Aug 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
महिला हिरासत में
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी इलाके की सुरेंद्र नगर कॉलोनी के एक स्कूल के पास से शुक्रवार दोपहर भीड़ द्वारा पकड़ी गईं तीन कथित बच्चा चोर महिलाओं से दूसरे दिन शनिवार को भी पूछताछ जारी रही। महिलाओं को महिला थाने में हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने रात के समय इन महिलाओं द्वारा बताए गए हाल निवास दुबे पड़ाव स्थित धर्मशाला पर भी छापामारी की। वहां अन्य महिलाएं मिलीं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। अब पुलिस इनके परिवार के पुरुष सदस्यों को अलीगढ़ बुलाकर पूरा माजरा समझने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस की माने तो यह महिलाएं खुद को बेरोजगार होने के चलते मांगकर खाने वाली बता रही हैं। इनके ग्रुप की अन्य सदस्याएं भी दुबे पड़ाव स्थित धर्मशाला में रह रहीं हैं। यह महिलाएं बता रही हैं कि यह मूलरूप से राजस्थान के अलग-अलग जिलों से हैं। पिछले 30 से 40 साल से दिल्ली के बदरपुर में रह रही थीं। वहां विकास कार्य के चलते इनके अस्थाई आवासों को उखाड़ फेंका गया। इसके चलते यहां आकर भीख मांगने और कुछ सामान बेचकर पेट पाल रही हैं।
विज्ञापन
अगले 20 दिन तक और अलीगढ़ में रुकने का प्लान था। इसके बाद वापस अपने घर पर लौट जातीं। फिलहाल बारीकी से इनसे पूछताछ कर इनके संबंध में हर एक जानकारी बारीकी से जुटाई जा रही है। फिलहाल कोई लिखित कार्रवाई नहीं हुई है।