{"_id":"68c9ca65bf56f95f1f071f46","slug":"three-vehicles-crashed-while-trying-to-save-a-bike-rider-causing-a-jam-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101992-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक सवार को बचाने में तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक सवार को बचाने में तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त, जाम
विज्ञापन
फोटो नं 03 बल्लू सिंह
क्षेत्र के गांव गोपी चांदपुर के समीप जीटी रोड पर एक बंद कट से निकले बाइक सवार को बचाने में दो कारों में भिड़ंत हो गई, पीछे से आ रहा ड्रमों से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, जिससे जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक सिंकदराराऊ सेे अलीगढ़ की ओर आने वाली साइड बंद रही।
गांव गोपी चांदपुर के समीप जीटी रोड पर बने कट को पत्थरों के बेरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया है लेकिन इनके बीच केे हिस्से से दोपहिया वाहन सवार निकल जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार की शाम चार बजे के करीब एक बाइक सवार युवक कट से निकल अचानक एक कार के सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रायस में कार आगे चल रही दूसरी कार से टकरा गई।
इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे मोबिऑयल के ड्रमों से लदा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सुनील कुमार गोंडा घायल हो गया। वहीं कार चालक गोपाल निवासी घंटाघर एटा और विनय कुमार शर्मा निवासी अलीगढ़ की कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों ने बताया है कि बाइक सवार रोड के बंद कट से निकलकर सामने आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
एंबुलेंस भी जाम में फंसी
अकराबाद जीटी रोड पर एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हुए तीन वाहनों से पूरी सड़क जाम हो गई। जिससे रोड़ पर करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। घटना की सूचना पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से जाम में फंसे वाहनों को दूसरी साइड से निकलवाया।