फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three thousand students are worried about scholarships....officers are unable to find a solution

Aligarh News: तीन हजार छात्र वजीफे को लेकर परेशान....अफसर ढूंढ नहीं पा रहे समाधान

Wed, 25 Jun 2025 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three thousand students are worried about scholarships....officers are unable to find a solution
आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले एससी वर्ग के 3000 छात्र वजीफे के लिए पिछले पंद्रह दिनों से आंदोलित हैं। कभी हाईवे जाम करते हैं तो कभी अफसरों का घेराव होता है। यह विद्यार्थी हर रोज दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अफसर कोई समाधान नहीं ढूंढ पाए हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने नोटिस चस्पा कर दिया है कि विभाग में आने की जरूरत नहीं है। अनावश्यक पूछताछ कर अमूल्य समय नष्ट न करें।
विज्ञापन




तीन हजार विद्यार्थियों को एससी वर्ग की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इसको लेकर छात्र-छात्राएं दो बार विश्वविद्यालय और एक बार कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। छात्रवृत्ति के बारे में पूछने के लिए रोजना 20-30 विद्यार्थी समाज कल्याण विभाग पहुंच रहे हैं। अब विभाग ने दीवार पर नोटिस चस्पाकर छात्रों को यहां नहीं आने को कहा है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के आवेदन को विश्वविद्यालय और एफिलिटिंग एजेंसी ने निरस्त किया है। इस मामले में शासन से निर्णय होगा।
विज्ञापन






नोटिस में यह लिखा है



छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाता है कि जिन छात्रों का आवेदन पत्र में निरस्तीकरण का कारण Student Not Verified/Blocked by Affiliating Agency प्रदर्शित हो रहा है, उक्त आवेदन पत्र संबंधित विश्वविद्यालय/ एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा डाटा अग्रसारित नहीं किए जाने के कारण प्रदर्शित हो रहा है, जनपद स्तर से कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं है। अनावश्यक पूछताछ कर अमूल्य समय नष्ट न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



28 को मायावती से मिलेंगे बसपाई

एससी वर्ग के तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से बसपाई नाराज हैं। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम ने बताया कि विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए भरे गए फॉर्म को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। उनका डाटा समाज कल्याण विभाग को नहीं भेजा गया, जिससे वंचित वर्ग के छात्र आर्थिक संकट में आ गए हैं। इस मामले में उन्हें छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 28 जून को बसपा सुप्रीमो मायावती से भेंट कर इससे अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed