फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three teenagers reached Khair from Sambhal after running away from the scolding of their family members

Aligarh News: परिजनों की डांट से भागकर संभल से खैर पहुंचे तीन किशोर

Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers reached Khair from Sambhal after running away from the scolding of their family members
परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर संभल से भागकर आये तीन किशोर मंगलवार को नगर पालिका बाबू की सूझबूझ से घर वापस लौट सके। नगर पालिका में किशोर पानी पीने के लिए घुसे थे। यहां पालिका के बाबू ने शक होने पर पूछताछ की तो किशोरों ने भागकर आने की बात बता दी। जिसके बाद परिजनों को खैर बुलाकर किशारों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह तीन किशोर नगर पालिका में पानी पीने के लिए पहुंचे थे। आपस में घर से भागकर आने की बातचीत कर रहे थे। इसी बीच वहां खड़े पालिका के वरिष्ठ लिपिक अखिलेश सेंगर व कुलदीप सिंह ने उनकी बात सुन ली। उन्हें बुलाया तो वह डर कर भागने लगे। जिस पर उन्हें प्यार से कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की। उन्होंने संभल से भागकर आने की बात बताई।
विज्ञापन




पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 13 वर्षीय सुबोध पुत्र मुलायम सिंह यादव, दस वर्षीय आशीष यादव पुत्र परमवीर सिंह व 13 वर्षीय ललतेश यादव पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासीगण अजीतपुर जिला संभल बताए। उन्होंने बताया कि वह तीनों दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक साथ ही पढते हैं। परिजनों की डांट से नाराज होकर सोमवार की दोपहर बस से अलीगढ़ आ गए थे। रात में स्टेशन पर ही सो गए। मंगलवार की सुबह बस में बैठकर खैर पहुंचे। नगर पालिका स्टाफ ने तीनों किशोरों को भोजन कराया। उनके परिजनों को फोन कर सूचना दी। शाम को तीनों के परिजन खैर आए और बच्चों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed