{"_id":"661e869b5a62b16d8706158b","slug":"three-students-of-amu-rca-got-success-in-upsc-civil-services-examination-2023-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC: एएमयू की आरसीए के तीन छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा में मिली सफलता, ऐसे किया एग्जाम क्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC: एएमयू की आरसीए के तीन छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा में मिली सफलता, ऐसे किया एग्जाम क्रैक
Tue, 16 Apr 2024 07:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 07:39 PM IST
सार
एएमयू के आरसीए के तीन छात्र-छात्राओं ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। जुफिशां हक ने एआईआर 34, नाजिया परवीन ने एआईआर 670 और अब्दुल्ला जाहिद ने एआईआर 744 रैंक पाकर ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के एग्जाम को क्रैक किया है।
विज्ञापन
यूपीएससी में सफल जुफिशां हक, नाजिया परवीन और अब्दुल्ला जाहिद
- फोटो : विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा-2023 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के तीन विद्यार्थियों को सफलता मिली है। टॉप-35 में एक छात्रा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकादमी की छात्रा रहीं जुफिशां हक को देश में 34वीं रैंक मिली है। फुलवारी शरीफ, पटना की रहने वालीं जुफिशां की पिछली बार 100 से ज्यादा रैंक थीं। पूर्व छात्रा नाजिया परवीन को देश में 670 रैंक मिली है। वह गिरिडीह, झारखंड की रहने वाली हैं। अकादमी में रहकर तैयारी करने वाले अब्दुल्ला जाहिद को देश में 744 रैंक मिली है। शिमला इन्क्लेव पूर्वी, मजरा देहरादून, उत्तराखंड निवासी जाहिद हसन के बेटे अब्दुल्ला ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
अकादमी के निदेशक प्रो. सगीर अहमद अंसारी ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा पर उन्हें पूरा यकीन था कि वह कामयाब होंगे। एएमयू के कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने सफल विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और समर्पण के लिए बधाई दी। कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी है।