फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three religious divorce, the court does not intervene: AMU Alumni Association

तीन तलाक मजहबी, अदालत दखल न दे : एएमयू छात्र संघ

Tue, 08 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Tue, 08 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three religious divorce, the court does not intervene: AMU Alumni Association
यूनियन हॉल में पत्रकारों से वार्ता करते अमुवि छात्र संघ के पदाधिकारी। - फोटो : amar Ujala
एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम अंसारी और सचिव नबील उस्मानी ने कहा है कि तीन तलाक का मामला नितांत मजहबी है, इसमें किसी भी दखल की कोई जरूरत नहीं है। जहां भी इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


वहां शिक्षा और मुसलिम धर्म कानून की जानकारी का अभाव है। अगर चार धार्मिक इदारों और उलेमाओं से रायशुमारी कर ली जाए तो मुसलिम खबातिनों को कहीं कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जागरूकता और शिक्षा की जरूरत है। छात्र नेता मीडिया के साथ यूनियन हाल में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि इस मामले में हो रही सियासत गलत है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय संविधान में विभिन्न धर्म और संस्कृति के लोगों को अपने-अपने रीति रिवाजों के साथ रहने की पूरी आजादी मिली है। इसलिए इसमें अदालतों का दखल नहीं हो सकता। मसलन, कामन सिविल कोर्ट ये भी कह सकता है कि सिख, हिंदू और मुसलमान एक तरह से पूजा करें। ये कैसे माना जा सकता है..?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए छात्र संघ अभी से इसका विरोध कर रहा है, ताकि भविष्य में कोई दूसरी कोई बात न उठाई जाए। नेताओं ने कहा कि जेएनयू के छात्र नजीब को बरामद कराने के लिए अब सीधे केंद्र सरकार से बात करनी होगी।


देश की तमाम खुफिया एजेंसियां उसको अब तक ढूंढ नहीं पाई हैं। आखिर ऐसा क्यों है..? इसके बाद नेताओं ने कहा कि एक निजी टीवी चैनल पर लगाए गए बैन को सरकार ने अभी स्थगित किया है खत्म नहीं किया है। इसके विरोध में मंगलवार दोपहर को मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाव ए सैयद तक प्रदर्शन मार्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed