{"_id":"692f4e194aaef5f9a6063f60","slug":"three-police-teams-engaged-in-solving-the-robbery-case-in-bharatri-aligarh-news-c-105-1-sali1005-102551-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भरतरी में लूट के खुलासे के लिए लगीं पुलिस की तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भरतरी में लूट के खुलासे के लिए लगीं पुलिस की तीन टीमें
Wed, 03 Dec 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव भरतरी में रविवार की रात हुई लूट के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद लुटेरों की पहचान का प्रयास पुलिस ने तेज कर दिया है।
गांव भरतरी में रविवार की देर रात करीब दो बजे सशस्त्र बदमाशों ने महेश के घर का दरवाजा खटखटाया था। पूछने पर कहा कि -हम पुलिस वाले हैं, दरवाजा खोलो। पुलिस कर्मी सुनकर महेश ने जैसे ही दरवाजा खोला सभी बदमाश घर के अंदर घुस गए।
तमंचों के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद घर के चारों कमरों की तलाशी ली। अलमारी, बक्सों को तोड़कर उनमें रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और 36 हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
इसी रात गांव के ही कपिल के घर पर भी ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी हुए थे। कपिल का परिवार हाथरस में एक शादी समारोह में गया था।
सीओ धनंजय यादव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरों में कैद बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।