फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three People died including mother and son by Cut of train

अलीगढ़ः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए मां-बेटे सहित तीन की मौत

Sat, 14 Aug 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three People died including mother and son  by Cut of train
शहाना । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसे में महिला, उसके 18 माह के बेटे और पांच साल के भांजे की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय तीनों नॉन स्टॉप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे। ये सभी परिवार के अन्य लोगों के साथ नई दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई थी। आरपीएफ और जीआरपी ने परिवार की सहमति पर महिला व भांजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि 18 माह के बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

वाकया सुबह 4:50 बजे का है। रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर की शहाना परवीन (28) अपने 18 माह के बेटे अल्फेस को लेकर रेलवे जंक्शन के सिटी साइड पर पहुंची। साथ में शहाना की बहन रुखसाना उसका बेटा अदनान और बेटी हुदा, दूसरी बहन यास्मीन उसके बेटे सुबहान, अयान और बेटी शिदरा और भाई शाहिद भी थे। तीनों बहनें अपने बच्चों और भाई शाहिद के साथ नई दिल्ली के अलीपुर में रहने वाली बीमार बहन आसमां को देखने जा रही थीं। इन सभी को ईएमयू ट्रेन का टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म पांच से दो पर आना था।
विज्ञापन

फुटओवर ब्रिज से जाने की बजाय सभी ट्रैक पार करने लगे। प्लेटफार्म चार पर चढ़ ही रहे थे तभी दिल्ली से कानपुर जाने वाली नॉन स्टाप विक्रमशिला एक्सप्रेस (02367) करीब 100 किमी की रफ्तार से आ गई। हड़बड़ाहट में बेटे अल्फेस को गोद में लिए शहाना ट्रैक पर और सुबहान प्लेटफार्म के किनारे रह गया, जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। अल्फेस व शहाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुबहान (05) गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुबहान की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी अब्दुल मुईज खां ने बताया कि दुर्घटना के बाद दो शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिए हैं। बच्चे का शव बिना पोस्टमार्टम के दिया गया है।

शुभान । फाइल फोटो

शुभान । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE

अल्फेस। फाइल फोटो

अल्फेस। फाइल फोटो- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed