फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three People died in an accident

अनूपशहर रोड पर ट्रक में घुसी बाइक, तीन मजदूरों की मौत

Fri, 23 Jul 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three People died in an accident
जवां क्षेत्र में अनूपशहर हाईवे पर सीडीएफ चौकी के पास बृहस्पतिवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों बाइक पर सवार होकर होटल से खाना खाकर छेरत स्थित नर्सरी लौट रहे थे। तभी सरिया से लदे खड़े ट्रक में बाइक घुसने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया है। वहीं पहचान के बाद उनके परिवारों को खबर दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छेरत स्थित नर्सरी पर तीन मजदूर बाहर से पौधे लेकर आए थे। देर रात काम करने के बाद वे खाना खाने एफएम टॉवर के पास के ढाबे पर आए। यहां से बाइक पर तीनों वापस नर्सरी जा रहे थे। तभी सीडीएफ चौकी पार करते ही रात करीब दस बजे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। तीनों मौके पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर चौकी से पुलिस पहुंची। जहां से तीनों को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस ने जेब में मिले कागज व मोबाइलों के आधार पर तीनों की पहचान की। तीनों की पहचान फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव पपड़ी निवासी अखिलेश (25) पुत्र सूरजपाल सिंह व साजिद (24) पुत्र अहमद शेर खान, एटा कोतवाली देहात के गांव लालगढ़ी निवासी सौरभ (30) पुत्र पिंटू के रूप में हुई है। तीनों के परिवारों को खबर दे दी गई है। इंस्पेक्टर जवां जितेंद्र सिंह के अनुसार परिवारों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नर्सरी पर भी जानकारी करने पुलिस टीम भेजी गई है। वहां से अभी रात में कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed