फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three People arrest who kidnap female instructor

पुलिस ने महिला अनुदेशक को किया बरामद, अपहृत कर ले जाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Three People arrest who kidnap female instructor
थाना खैर में अपहरण की घटना के खुलासे को लेकर प्रेसवार्ता करते एसपी देहात । - फोटो : CITY OFFICE
खैर के गौमत चंडौस मार्ग से टैंपो से उतारकर अगवा की गई महिला अनुदेशक को पुलिस ने सोमवार की दोपहर खैर में सोमना रोड स्थित राधास्वामी सत्संग आश्रम के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

साथ ही उसे अपहृत कर ले जाने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुदेशक को कहीं और ले जाने की फिराग में थे। उनसे घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, तमंचा दो कारतूस भी बरामद किये है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूल से टैंपो में लौट रही महिला अनुदेशक मधु चौधरी पत्नी आलोक कुमार को बिलखौरा के निकट क्रेटा कार सवार युवक तमंचा दिखाकर अपहरण कर ले गये थे।
विज्ञापन

मामले में अनुदेशक की सास विद्या देवी पत्नी मोरध्वज ने खैर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का निकल कर सामने आया था। तभी से पुलिस अनुदेशक और आरेपियों की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर खैर विनोद मिश्रा के के मुताबिक सोमवार को मुखबिर सूचना मिली थी कि आरोपी अनुदेशक को उक्त रोड से कहीं अन्यत्र ले जाने की फिराग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस,एसओजी, सर्विलांस टीम सोमना रोड स्थित राधास्वामी सत्संग आश्रम पर सक्रिय हो गई। वहां टीम ने सोमना की तरफ से आ रही क्रेटा गाड़ी को घेर लिया। उसमें सवार अनुदेशक मधु चौधरी उसके तथाकथित प्रेमी रवि कुमार पुत्र रणवीर सिंह व उसके साथी नीरज चोैधरी पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी संग्रामपुर व रवि पाठक पुत्र महेश चन्द्र निवासी बामनी को दबोच लिया। तलाशी में रवि कुमार के पास 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये है।

पुलिस ने अपहरण के मामले में तीनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अनुदेशक ने पूछताछ में उसने बताया है कि रवि पुत्र रणवीर सिंह निवासी गौमत चौराहा उसका मौसी सास का बेटा है। वह काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा था। शुक्रवार को अपने साथियों के साथ उसे जबरन तमंचे की नोक पर ले गया। उसे तीन दिन उसे मेरठ, पानीपत स्थित कमरों में रखा गया है। बकौल अनुदेशक को सोमवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया था लेकिन हो नहीं पाया है। मंगलवार को पुन: भेजकर कराया जायेगा। जिसके बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में बयान करायें जायेंगे। बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed