फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three passengers injured after falling from train at Aligarh railway station

Aligarh: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन से गिरकर तीन यात्री घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 12 Jun 2025 12:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:38 PM IST
सार

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि मामले में घायलों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने तत्काल तीनों को एंबुलेंस की मदद से मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Three passengers injured after falling from train at Aligarh railway station
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही समर स्पेशल ट्रेन से गिरकर बृहस्पतिवार सुबह दो सगे भाईयों समेत तीन यात्री अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


वनारस के थाना फूलपुर क्षेत्र के जदमातारा निवासी शिवचंद व रूपचंद पुत्र ओमप्रकाश अपने साथी अंगद पांडे पुत्र राम नगीना पांडे निवासी बरेठी थाना मयूर देवरिया के साथ शिवगंगा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में ट्रेन साहिबाबाद स्टेशन पर खड़ी हो गई। तीनों लोग स्टेशन पर उतर गए फिर गलती से दिल्ली से कानपुर की ओर आ रही समर स्पेशल ट्रेन में बैठ गए। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह ट्रेन रुकने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन सुबह 9:30 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही थी तभी ट्रेन कुछ धीमी हुई। फिर तीनों ही लोग चलती ट्रेन से उतारने के प्रयास में एक-एक कर गिर गए और घायल हो गए। इस ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव नहीं है। 
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने तत्काल तीनों को एंबुलेंस की मदद से मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि मामले में घायलों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed