{"_id":"69f5ec3c9d38eece800510fa","slug":"three-murderous-attacks-on-the-same-family-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रामगढ़ी में एक ही परिवार पर तीन बार जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रामगढ़ी में एक ही परिवार पर तीन बार जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 02 May 2026 05:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 02 May 2026 05:51 PM IST
सार
पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टप्पल क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी में एक ही परिवार पर तीन बार जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़िता रेखा पत्नी हरी ने पुलिस को बताया है कि 21 अप्रैल को पहले उनके पति के साथ दुकान पर रंजिशन जयवीर ने मारपीट की। गला दबाया मारने की कोशिश की। इसके बाद दोपहर को आरोपी ने उनके 14 वर्षीय भतीजे नरेश को पिकअप से कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि शाम को जयवीर अपने साथी प्रताप, राकेश, महेश, तुलाराम, ग्रीश, उदय सिंह, शिवकुमार, अशोक, खूबी, पूरन और वेदराम के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया और हरी व रेखा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन