फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three months of pulling result in three days

तीन माह की खींचतान का तीन दिन में रिजल्ट

Tue, 03 Oct 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 03 Oct 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भविष्य को लेकर तीन माह से मची खींचतान में तीन दिन शेष हैं। हालांकि दोनों ही गुटों द्वारा दावे किए जा रहे हैं। मौजूदा अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू का खेमा 11 साल से अजेय अपना विजय रथ आगे बढ़ाने के लिए अंदर ही अंदर तैयारी कर रहा है। इस गुट के समर्थन में पूर्ण बहुमत होने की बात कही जा रही है। वहीं विरोधी खेमा इस बार विजय रथ को आगे न बढ़ने देने की पुरजोर तैयारी का दावा कर रहा है। 
विज्ञापन


अब छह अक्तूबर को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जिस गुट को 52 सदस्यों वाले जिला पंचायत सदन में 27 सदस्यों का समर्थन होगा, वही विजय रथ पर सवार होगा।
विज्ञापन

 विरोधी खेमे ने नरेंद्र वर्मा को अपना नेता चुन लिया है। इसका खुलासा अमर उजाला ने सबसे पहले चार जुलाई के अंक में कर दिया था, जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू ने नरेंद्र वर्मा के विरोधी खेमे के नेता चुने जाने की संभावना व्यक्त की थी, बाद में वही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गुट को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिपं सदस्य चौ. सुधीर सिंह और अजित गौड़ के साथ अन्य कुछ लोगों का समर्थन प्राप्त है। गौर हो कि जिला प्रशासन को पेश किए गए दावे में दोनों ओर से जो सूची दी गई है, उसमें 13 जिपं सदस्य दोनों ओर से शामिल थे। दोनों खेमों ने इनका समर्थन अपने पास होने का दावा किया था। अब पूरा दारोमदार ही इनके ऊपर होगा। ये जिस ओर करवट लेंगे, वही खेमा मजबूत होगा। 

बहरहाल, इन दिनों दोनों ही गुटों के सदस्य उत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर हैं। 
जहां सदस्यों को पूर्ण सुविधाओं के साथ रखा गया है, जिससे वह चुनाव में संबंधित गुट को पूरी दम दे सकें। अब जिला पंचायत के अविश्वास प्रस्ताव में तीन दिन का समय ही शेष है। छह अक्तूबर को जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा।

बेटे ने दर्ज कराया मां के अपहरण का केस, मां बोली तीर्थ यात्रा पर हूं
अतरौली चतुर्थ (वार्ड नंबर आठ) की जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी के अपहरण का मुकदमा उनके बेटे ने दर्ज करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही सुनीता देवी का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह कह रही हैं कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के बहकाने पर उनके बेटे ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 


कोतवाली के गांव औरेनी दलपतपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी रामेश्वर दयाल वार्ड नंबर आठ से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके पुत्र गौरव दयाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह व जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर 20 सितंबर को उसकी मां का घर से अपहरण कर ले गए। तब से उसकी मां का पता नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed