फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three months after death, the body was taken out from the grave

अलीगढ़ः मौत के तीन माह बाद शव कब्र से निकलवाया

Thu, 14 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three months after death, the body was taken out from the grave
महानगर के रसलगंज मछली वाली गली से मछली लेने गए युवक की लोधा क्षेत्र के तालाब में डूबने से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मौत के तीन माह बाद परिवार ने युवक के दोस्तों पर हत्या का अंदेशा जताया। इस पर पुलिस ने डीएम के निर्देश पर बुधवार को शव कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। कब्र से शव के रूप में कंकाल ही निकले, जिनकी जांच के बाद वापस दफन करा दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बन्नादेवी क्षेत्र की मछली वाली गली के 26 वर्षीय फारुख के पिता मो.अहमद के अनुसार उनका बेटा दोस्तों संग 2 जुलाई को लोधा क्षेत्र में मछली पकड़ने गया था। तभी उसकी मौत तालाब में डूबने से हुई थी। ऐसा उसके साथ गए दोस्तों ने बताया। बाद में बिना किसी पुलिस कार्रवाई के आनन-फानन शव दफन करा दिया गया। मगर धीरे-धीरे उन्हें यह बातें पता लगीं कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इस पर उन्होंने डीएम व एसएसपी से शिकायत की। परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए डीएम ने मामले में शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के निर्देश दिए। इसी क्रम में बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से शव के रूप में कंकाल बाहर निकलवाए। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed