{"_id":"624c847e310a3f51f449c20b","slug":"three-miscreants-arrested-for-robbing-son-of-retired-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रिटायर्ड दरोगा के बेटे से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों पर आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रिटायर्ड दरोगा के बेटे से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों पर आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज
Tue, 05 Apr 2022 11:34 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:34 PM IST
सार
सोमवार रात पुलिस ने नौगवां मोड़ पर चेकिंग के दौरान रिटायर्ड दरोगा के बेटे से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से नकदी, मोबाइल आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में आसना के पास हुई सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे से लूट के मामले में पुलिस ने तीन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। जिनसे लूटी गई नकदी, मोबाइल के अलावा दो बाइक भी मिली हैं। इन पर पहले से आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार गांव दौलरा के सेवानिवृत्त दरोगा गुलाब सिंह के बेटे चेतनपाल सिंह रविवार रात शहर से गांव जा रहे थे। उनके पिता रामघाट रोड स्थित अस्पताल में भर्ती थे। वह उनके पास ही जा रहे थे। तभी बदमाशों ने बाईपास पर 60 हजार नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि लूट लिए। इस घटना को लेकर सोमवार रात पुलिस नौगवां मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोक लिया।
विज्ञापन
उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह पुलिस ने तीनों पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम भुजपुरा निवासी फरमान, मोहम्मद अतर उर्फ बॉबी व दानिश बताए हैं। पूछताछ में उन्होंने चेतनपाल से की लूटपाट को स्वीकार किया है। उनके पास से दस हजार रुपये, मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। इधर, क्वार्सी पुलिस ने मौलाना आजाद नगर के जुबैर को नशीले पदार्थ संग दबोचा है, जबकि रोरावर पुलिस ने शाहजमाल के नाजिम को तमंचा सहित दबोचा है।
विज्ञापन