{"_id":"6ae8fe9071ef8060ab0e048e","slug":"three-major-city-roads-illuminated-ahead-of-diwali-aligarh-news-c-2-gur1004-1104005-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाईं शहर की तीन प्रमुख सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाईं शहर की तीन प्रमुख सड़कें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
महानगर के गांधीपार्क चौराहे से आगरा रोड, मथुरा रोड और जीटी रोड पर रात का अंधेरा अब दूर होगा। नगर निगम ने दिवाली से पहले शहर की इन तीन प्रमुख सड़कों को रोशनी से जगमग किया है। इस परियोजना पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
कुल 716 नए खंभों पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। सोमवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। आगरा रोड पर गांधीपार्क चौराहे से सासनीगेट चौराहे तक 253 खंभे लगाए गए हैं। मथुरा रोड पर 129 खंभे और जीटी रोड पर सूत मिल चौराहे से अचल ताल तक 334 खंभों पर लाइटें हैं। आगरा और मथुरा रोड पर 120 वाट की लाइटें हैं। वहीं, जीटी रोड पर 90 वाट की एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। नगर निगम का दावा है कि इससे प्रमुख मार्गों के अंधेरे वाले हिस्से रोशन होंगे। रात में आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित होगा।
शहर में प्रकाश व्यवस्था का विस्तार
प्रमुख मार्गों पर नई लाइटें लगाने के बाद नगर निगम अब दूसरे चरण की तैयारी में है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार, मुख्य बाजारों, गली-मोहल्लों और पार्कों में भी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। अगले छह महीने में शहर के सभी क्षेत्रों को शत-प्रतिशत स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जोड़ने का लक्ष्य है। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि नगर निगम शहर को डार्क स्पॉट रहित और सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रहा है।