फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three lakes and picnic spots will be built in Aligarh

Aligarh: 10 करोड़ रुपये से बनेंगे शहर में तीन सरोवर और पिकनिक स्थल, काम हुआ शुरू

Sat, 14 Dec 2024 12:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

अलीगढ़ के नई बस्ती, गूलर रोड और शक्तिनगर में नगर निगम की जमीन पर सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आधुनिक व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां का पानी हमेशा स्वच्छ रहेगा। 

विज्ञापन
Three lakes and picnic spots will be built in Aligarh
अलीगढ़ में ऐसे बनेंगे सरोवर - फोटो : नगर निगम

विस्तार

आने वाले साल में अलीगढ़ शहर को तीन तोहफे मिलने वाले है। महानगर के तीन स्थानों पर नगर निगम सरोवर बनाकर पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करेगा। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इन सरोवरों का सुंदरीकरण बेहतर ढंग से होगा।

विज्ञापन


नगर निगम शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। आने वाले सालों में शहर में एक से बढ़ एक नए प्रोजेक्ट लांच होंगे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्द्धक प्रोजेक्ट है। जिन पर नगर निगम तेजी से कार्य कर रहा है। इसी प्राेजेक्ट के तहत शहर के नई बस्ती, गूलर रोड और शक्तिनगर में नगर निगम की जमीन पर सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आधुनिक व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां का पानी हमेशा स्वच्छ रहेगा। 
विज्ञापन


सरोवर के चारों ओर पौधरोपण होगा। छायादार वृक्ष के साथ ही महकने वाले और खूबसूरत फूलों के पौधे होंगे। तीनों सरोवर में लगभग 300-300 मीटर वाकिंग ट्रैक होगा। इसके अलावा बच्चों लिए झूला, म्यूजिकल चेयर, बेंच और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा यहां पर पार्किंग और फूड प्लाजा भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर में आने वाले साल में तीन सरोवर का निमार्ण कराया जाएगा। इस पर कार्य शुरू भी हो गया है। सात हजार वर्ग मीटर से लेकर 13 हजार वर्ग मीटर तक की भूमि पर बनने वाला सरोवर पिकनिक स्थल के रूप में सभी को आकर्षित करेगा। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए कई सारे प्रोजेक्टर पर कार्य चल रहा है।-प्रशांत सिंघल, मेयर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed