{"_id":"5e78fe398ebc3e72bb688410","slug":"three-fir-registered-on-first-day-of-lockdown-city-office-news-ali2298383137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : पहले दिन तीन मुकदमे दर्ज, आज से बेवजह घूमने वालों पर भी मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : पहले दिन तीन मुकदमे दर्ज, आज से बेवजह घूमने वालों पर भी मुकदमा
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान नौरंगाबाद जीटी रोड से गुजरता अधिकारियों का काफिला।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने को जनता कर्फ्यू के बाद लागू लॉक डाउन में सोमवार को दिखी लोगों की लापरवाही पुलिस प्रशासन को सख्ती अपनाने पर मजबूर कर गई। हालांकि सोमवार को लॉक डाउन का पहला दिन सफल रहा। मगर, मंगलवार से और सख्ती की जाएगी। इसके तहत अब बेवजह पांच या पांच से अधिक लोगों के सड़कों पर घूमने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार को लॉकडाउन कानून तोड़ने पर शाहजमाल धरने सहित तीन मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें एक सिविल लाइंस में महाजन होटल के सामने चाय विक्रेता पर और एक जवां में पैंठ लगाने वाले पर मुकदमा शामिल है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सोमवार को लाक डाउन की समीक्षा में पाया गया कि लोग सामान खरीदने के नाम पर बेवजह घूमने निकल रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं की खुली दुकानों पर भी बेवजह भीड़ लग जा रही है। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है कि अब पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के बेवजह एक साथ घूमते हुए मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। जिसमें महामारी अधिनियम 1897 की धारा 2, आईपीसी 269 और 188 के तहत मुकदमा होगा। जिसमें विधि विरुद्ध संक्रामक रोग फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें छह महीने की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
जिला प्रशासन ने किसानों की चिंता को दूर करने के लिए कुछ उपाय किए हैं। जिसके तहत आलू किसानों को खेतों में मजदूरों की मदद से जरूरी काम करने, आलू बेचने आदि के लिए रोका नहीं जाएगा। इधर, दोपहर में एसएसपी मुनिराज जी शहर के भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्होंने महाजन होटल के सामने एक चाय की दुकान खुली देखी। उसे समझाकर बंद करा दिया गया। वापसी में वह दुकान फिर खुली मिली। इस पर उसके खिलाफ सिविल लाइंस में 188 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह जवां में पैंठ लगाने पर 188 का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सिर्फ सुबह-शाम खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की खरीद और बिक्री को लेकर भी गाइडलाइन जारी कर सुबह और शाम को ही दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि फल-सब्जी, दूध, किराना, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, मेडिकल स्टोर सुबह सात से 11 और शाम को पांच से सात बजे तक ही खुलेंगे। इस दौरान ही ग्राहक खरीददारी कर सकेंगे। इसके अलावा कोई भी दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके अलावा कोई व्यापारी या दुकानदारी कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं, खरीद और बिक्री के समय एकाएक भीड़ न उमड़े। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की निगरानी भी रहेगी।
जिले की सभी सीमाएं सील, हरियाणा से आने वालों पर पूर्ण पाबंदी
जिले की सीमाओं पर बार्डर स्कीम लागू करने के बाद जिलाधिकारी ने सभी सीमाओं को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा के पलवल के जिले के लोगों का जिले में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बाकी बॉर्डर पर अलीगढ़ में वह लोग जो बाहरी जिलों या प्रदेश से आएंगे उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। पूर्ण स्वस्थ मिलने पर ही उनको जिले में प्रवेश दिया जाएगा। अस्वस्थ होने पर सीधे आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बाहरी जिलों या राज्यों के निवासियों को अलीगढ़ में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बेहद जरूरी होने पर ही उनके स्वस्थ के परीक्षण के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। जिले भर में कुल 30 बैरियर लगाए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में 60 बैरियर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक हरियाणा के पलवल जिले के लोगों की लगातार खैर में मूवमेंट की सूचना पर हरियाणा राज्य की सीमा जो कि अलीगढ़ जिले के खैर ब्लाक से लगी है। उसे सील कर दिया गया है। इस संबंध में पलवल के डीसी को पत्र लिख उनसे लोगों को आने जाने पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया है। जिलाधिकारी के मुताबिक यह सभी एहतियात लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिए गए हैं। इन सभी का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा।
वाहन चालकों को दिखाया चालान का भय
लॉकडाउन को लेकर शहर पूरी तरह से बंद था। मगर, शहर के अलग-अलग इलाकों में युवक अपनी बाइकों पर सवारी करते हुए घूमते रहे। इन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने इन सभी को चालान का भय दिखाया। हर चौराहे पर बैरीकेडिंग कर इनको रोका गया। घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया, जिसका जवाब तर्कपूर्ण लगा उसे आगे जाने दिया। जो तफरी काटने को शहर में निकले थे, उन सभी को चालान काटा गया। एसएसपी के मुताबिक पुलिस द्वारा 2245 वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 2117 के चालान काटे गए। वहीं, 41 ई-रिक्शाओं को सीज किया गया। 23 निजी वाहनों को सीज किया गया।
महंगे दामों पर सामान बेचने पर दुकानदारों को फटकार
शहर के विभिन्न इलाकों के बाजारों में खुलीं किराना, दवा, दूध की दुकानों पर लोगों को सामान ऊंचे दामों पर बेचने की सूचना पुलिस-प्रशासन के पास दिनभर आती रही। जिलाधिकारी को जैसे ही इस बाबत जानकारी हुई उन्होंने तत्काल बाट-माप विभाग की टीम को दौड़ा दिया। बाट-माप अधिकारी मनोज कुमार ने शहर के सभी बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान कई दुकानें बेवजह खुलीं मिलीं, जिन्हें बंद करा दिया गया। मनोज कुमार के मुताबिक अब्दुल करीम व अब्दुल्ला चौराहा के पास कुछ दुकानदार लोगों से खुदरा मूल्य से अधिक पैसे ले रहे थे। इस पर उनको कड़ी फटकार लगाई गई। दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ प्रथम को जयगंज इलाके, सब्जी मंडी, मदार गेट में कुछ दुकानें बेवजह खुलीं मिलीं, जिनको तत्काल बंद कराते हुए संचालकों को सख्त चेतावनी देकर घर भेजा गया।
अखबार विक्रेताओं को राहत बरकरार
डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान अखबार विक्रेताओं को राहत दी गई है। वह अपना काम नियमित तरीके से कर सकेंगे। न तो अखबार लाने वाली गाड़ियों को रोका जाएगा और न अखबार वितरण करने वाले अभिकर्ताओं को रोका जाएगा। इसलिए अखबार विक्रेताओं को इससे कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक स्टाफ को भी निर्देश जारी किए हैं कि इन लोगों को न रोका जाए और न परेशान किया जाए।