{"_id":"63ebf9b7df8a5b8d5509cf82","slug":"three-feet-bride-and-groom-unique-marriage-in-the-city-on-valentines-day-aligarh-news-c-2-1-45386-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन, वेलेंटाइन डे पर शहर में हुआ अनोखा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन, वेलेंटाइन डे पर शहर में हुआ अनोखा निकाह
Wed, 15 Feb 2023 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:44 AM IST
सार
अलीगढ़ के जीवनगढ़ इलाके में तीन फीट के दूल्हे इमरान एवं तीन फीट की दुल्हन खुशबू की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी रही। इसमें एक दोस्त ने अहम किरदार निभाया और वेलेंनटाइन-डे वीक में प्रॉमिस-डे को शादी कराकर वादा निभाया।
विज्ञापन
जीवनगढ़ निवासी 3 फीट के इमरान और 3 फीट की खुशबू की शादी बनी वैलेनटाइन वीक में बनी चर्चा का विषय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कहावत है की जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को वेलेंटाइन डे पर देखने को मिला। महानगर के जीवनगढ़ इलाके में तीन फीट के दूल्हे इमरान एवं तीन फीट की दुल्हन खुशबू की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी रही। इसमें एक दोस्त ने अहम किरदार निभाया और वेलेंनटाइन-डे वीक में प्रॉमिस-डे को शादी कराकर वादा निभाया।
विज्ञापन
शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ गली नंबर आठ में रहने वाले इमरान की यह मुराद निकाह के साथ पूरा हो गया। सात भाई-बहनों में सबसे छोटे 26 वर्षीय इमरान का कद सिर्फ तीन फीट का है। इमरान का परिवार लंबे समय से निकाह को दुल्हन की तलाश में जुटा हुआ था। इमरान का दोस्त अकरम भी दुल्हन तलाश कर रहे थे। अकरम ने इमरान को इस वेलेंनटाइन डे वीक में शादी कराने का वादा किया था।
विज्ञापन
उन्होंने अपना वादा निभाया और नगला पटवारी की रहने वाली 22 वर्षीय खुशबू का वेलेंटाइन डे पर दोनों का निकाह करा दिया। इमरान अपनी नई नवेली दुल्हन खुशबू के साथ बेहद खुश है। संयोग से दोनों तीन-तीन फीट के हैं। इमरान के दोस्त एवं होटल स्वामी अकरम ने बताया कि इमरान उनके यहां पिछले करीब 15 वर्षों से काम कर रहा है।
विज्ञापन