फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three family members of a community clash on divorce issue

तीन तलाक मुद्दे पर भिड़े एक समुदाय के परिवार

Fri, 07 Apr 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 07 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three family members of a community clash on divorce issue
पथराव व फायरिंग के बाद घटना की जानकारी लेते सिटी मजिस्ट्रेट विमल अग्रवाल। - फोटो : Amar Ujala
कभी छेड़खानी और पलायन को लेकर सूबे में सुर्खियों में रहा महानगर का अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी इलाका बृहस्पतिवार को फिर सुलगने से बच गया। तीन तलाक पर शिया गुरू द्वारा दिए गए बयान को लेकर सुन्नी समुदाय के एक परिवार ने शिया समुदाय के परिवार पर टिप्पणी कर दी। विवाद ने तूल पकड़ा तो दोनों परिवारों में मारपीट हुई। दोनों ओर से छतों पर चढ़कर पथराव भी हुआ। एक पक्ष पर फायरिंग तक का आरोप है।  खबर पर पुलिस बल व अधिकारी पहुंच गए। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस घटना में दोनों परिवारों की दो युवतियों के हल्की चोटें आई हैं और सुन्नी पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सैयदबाड़ा में शिया समुदाय के मंजिर हैदर व उनके साले अनवर आदि का परिवार एक तरफ रहता है। सभी लोग मजदूरी से जुड़ा काम करते हैं। मंजिर परिवार के रहमान पुत्र नवाब का बुधवार को निकाह हुआ और बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा था, जिसमें अनवर काम धंधे में लगा था। अनवर का आरोप है कि इस बार हमने भाजपा का समर्थन विधान सभा चुनाव में किया। इसी बात को लेकर मोहल्ले में रहने वाले सुन्नी समुदाय के लोग हम पर तरह-तरह की टिप्पणी करते आ रहे हैं। इधर, बृहस्पतिवार को समाचार पत्रों में शिया धर्म गुरू का बयान छपा है, जिसमें गोहत्या, तीन तलाक आदि की मुखालफत की गई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस बयान को जोड़ते हुए सुन्नी पक्ष के राशिद पहलवान ने उस पर सुबह टिप्पणी शुरू कर दी। यह कहने लगा कि अब जैसे तुम अपने रिश्तेदार की शादी में गुलाम की तरह काम कर रहे हो। ऐसे ही आगे भी गुलाम हो जाओगे। इस पर विरोध किया तो उस समय मसला शांत हो गया। मगर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे फिर विवाद बढ़ गया और राशिद पक्ष के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पथराव भी हुआ। कुछ ही देर में छतों से पथराव शुरू हो गया और दोनों ओर के लोग छतों पर चढ़ गए जहां से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। इससे वहां अफरातफरी व भगदड़ का माहौल बन गया। इस सूचना पर सासनी गेट, कोतवाली व देहली गेट थानों का फोर्स पहुंच गया। बाद में सीओ प्रथम, सिटी मजिस्ट्रेट आदि भी पहुंच गए। उन्होंने माजरा समझने के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात करा दिया। इस झगड़े में अनवर पक्ष से एक युवती व राशिद पक्ष से भी एक युवती के हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा पर बलवे में आरोपी, कल ही हटी पुलिस
सैयदबाड़ा में जिस राशिद पहलवान पर गुरुवार को हमले का आरोप है, वह राशिद पहलवान पूर्व में गोवर्धन पूजा की रात पुलिस पर हुए हमले के मुकदमे में भी आरोपी है। गोवर्धन पूजा पर हुए बवाल के बाद इस इलाके में पुलिस की लगातार तैनाती थी। लेकिन रामनवमी मेले की जरूरत के चलते सैयदबाड़ा  से बुधवार को ही पुलिस को हटाकर मेले में भेजा गया और बृहस्पतिवार को ही विवाद हो गया।


मामला दो परिवारों में एक-दूसरे पर टीकाटिप्पणी से जुड़ा है। इसी बात पर मारपीट व ईंट-पत्थर चले थे। फायरिंग की बात शिया पक्ष ने कही है, मगर मौके पर साक्ष्य नहीं मिले। फिर भी शिया पक्ष के अनवर व आदाब की ओर से राशिद पहलवान व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
राजकुमार सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed