फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three criminals of interstate cyber gang caught

अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के तीन शातिर दबोचे: कर चुके हैं 5-6 करोड़ की ठगी, 19 लाख बरामद, ऐसे ठगते थे

Mon, 29 Jul 2024 03:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 03:10 PM IST
सार

सर्विलांस, स्वॉट, थाना सिविल लाइन एवं बन्नादेवी पुलिस टीमों की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। दबोचे गए तीन अभियुक्त यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र प्रदेश के हैं, इनमें से एक अलीगढ़ के केला नगर का है।

विज्ञापन
Three criminals of interstate cyber gang caught
पकड़े गए तीन अभियुक्त और बरामद धनराशि - फोटो : पुलिस

विस्तार

भोले-भाले लोगों को शेयर में निवेश करने, पैसा दोगुना करने, ऑनलाइन लिंक भेजकर लॉटरी निकलने, ओटीपी लेकर खातों से ऑनलाइन पैसे निकाल कर ठगने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है। उनसे ठगी से अर्जित 19 लाख रुपये, अलग-अलग बैंकों की 10 चैकबुक, 10 एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पांच मोबाइल फोन व एक बलेनो कार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


26 जुलाई को अलीगढ़ के नगला पटवारी के गली नं 7 निवासी समीर उर्फ बाबू से अरशद, मनीष पाण्डेय व कशीष खुराना ने नौकरी का झांसा देकर बायोडाटा व बैंक एकाउंट डिटेल ली। उसके खाते में ऑनलाइन रूपये डलवाकर डराया, धमकाया और गाली-गलौज करते हुए पैसै निकलवाए। घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सर्विलांस, स्वॉट, थाना सिविल लाइन एवं बन्नादेवी पुलिस टीमों की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। दबोचे गए तीन अभियुक्त यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र प्रदेश के हैं, इनमें से एक अलीगढ़ के केला नगर का है।

विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी 

सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय अमृत जैन ने बताया कि यह एक साइबर फ्रॉड करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह है, जिसके सदस्य दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि में फैले हुए है। ये शेयर में निवेश करने, पैसा दोगुना करने, ऑनलाइन लिंक भेजकर लॉटरी निकलने का झांसा देकर, ओटीपी लेकर उनके खातों से ऑनलाइन पैसे का ट्रांजेक्शन कर ठग लेते हैं । यह नौकरी आदि का लालच देकर युवाओं से बायोडाटा व बैंक अकाउंट लेकर उन खातों में पैसे ट्रांसफर करते हैं। गिरोह के सदस्य तुरंत ही ऑनलाइन ट्रांसफर धन को खाताधारकों को साथ ले जाकर बैंक से चैक के माध्यम से निकाल लेते हैं । 

यदि किसी कारणवश धन निकालने में देरी होता है तो पुनः उन खातों से कैश दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है । निकाले गये धन को दिल्ली ले जाकर मनी एक्सचेंज एजेंट के माध्यम से डालर में कन्वर्ट करते हैं। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी अकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं। अब तक इन्होने 5 से 6 करोड की साइबर ठगी की है। अलीगढ़ के ही आईडीएफसी फस्ट, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई, यस बैंक, बैंक आफ बडौदा, एचडीएफसी, एक्सिस, स्टेट बैंक आफ इंडिया, बोम्बे मर्चेंटाइल आदि शाखाओं से रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गयी। 

ये हुए गिरफ्तार

  1. काशिश खुराना पुत्र राजेश खुराना उम्र करीब 27 वर्ष निवासी 21 सावन पार्क अशोक विहार फेज 3 भारत नगर दिल्ली 
  2. मनीष पांडेय पुत्र सुरेश पांडेय उम्र करीब 28 वर्ष निवासी लवीना पार्क ब्लॉक नं0 2 टैगोर नगर थाना गांधी नगर नासिक महाराष्ट्र
  3. अरशद पुत्र आरिफ उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पत्थर वाली गली केला नगर थाना क्वार्सी अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed