फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three children gone missing while they went to buy colour.

होली पर रंग लेने निकले तीन बच्चे गायब, परिवारों में मातम, नहीं मनाई होली

Thu, 12 Mar 2020 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
three children gone missing while they went to buy colour.
रंग लेने गए बच्चे लापता - फोटो : अमर उजाला

महानगर के क्वार्सी इलाके से रविवार को होली के रंग लेने गए तीन बच्चे अभी तक नहीं लौटे हैं। इस घटना के बाद से तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इन परिवारों में होली भी नहीं मनाई गई। मोहल्ले में भी सन्नाटा पसरा रहा। बच्चों के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी के मोहल्ला नगला में मजदूर परिवारों से ताल्लुक रखने वाले केशव (15) पुत्र राजकुमार, जगदीश (8) पुत्र राजू, योगेश (9) पुत्र लोकेश के मकान आसपास ही हैं। इनमें जगदीश व योगेश पास के ही एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ते हैं, जबकि केशव अपने पिता के साथ भेलपूरी की ढकेल पर हाथ बंटाता है। वाकया रविवार दोपहर करीब 12 बजे का है। मोहल्ले में होली का माहौल था। केशव अपने घर से 100 रुपये लेकर रंग लेने जाने की कहकर निकला।
विज्ञापन


लापता केशव।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता केशव।- फोटो : CITY OFFICE
 

घर के दरवाजे पर ही दोनों बच्चे उसे खेलते मिल गए तो वे भी उसके साथ चल दिए। इसके बाद तीनों नहीं लौटे। जब घंटों तक तीनों बच्चे मोहल्ले में वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। शाम तक कहीं न मिलने पर शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ किसी के कहने पर बरछी बहादुर पर भी देखा गया। वहां किसी ने उन्हें देखने की बात कही थी। मगर कहीं उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद जगदीश के पिता राजू की ओर से क्वार्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इधर, तीनों परिवारों में होली नहीं मनाई गई और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार बच्चों को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

लापता जगदीश।

लापता जगदीश। - फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed