{"_id":"63655b1ea9fd525b36240091","slug":"three-arrested-in-the-theft-of-a-soldier-s-house-city-office-news-ali3040279162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर चोरी में तीन गिरफ्तार, रैकी कर देते थे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर चोरी में तीन गिरफ्तार, रैकी कर देते थे अंजाम
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के देवसैनी इलाके में फौजी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जबकि दो साथी अभी फरार हैं। ये लोग बंद मकानों की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। अब तक ये गैंग दर्जन भर करीब चोरियों को अंजाम दे चुका है।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार देवसैनी के फौजी अश्वनी कुमार 27 अक्तूबर को भाईदूज पर परिवार के साथ बहन के घर गए थे। इसी बीच रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर ली। इस घटना में मुकदमे के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक स्कूटी को कैद पाया। उसके जरिये स्कूटी स्वामी तक जब पुलिस पहुंची तो घटना का खुलासा हो गया। यह युवक नगला पटवारी के अरमान पूछताछ के लिए लाया गया तो उसने स्वीकारा कि शहर में घूमने के नाम पर रैकी करता था। फिर अपने साथी छर्रा के नसीर व किला नगला के जावेद के साथ चोरी करता था। उसने यहां से चोरी का माल शेर मोहम्मद नाम के सराफ को बेचा है। पुलिस इस घटना में इनके गैंग लीडर इरफान व शकील को तलाश रही है। बाकी तीनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चोरी का माल भी बरामद किया है। पूछताछ में यह भी पता चला कि इनका गैंग लीडर इरफान ताला तोड़ने में माहिर है और पूर्व में अपने जिल के अलावा अन्य जिलों में शकील के साथ चोरी को अंजाम दे चुका है।
घर से 90 हजार की चोरी व बाइक सहित पांच गिरफ्तार
देहली गेट पुलिस ने नगला मसानी से एक बंद मकान से 90 हजार रुपये कीमत की चोरी में चार आरोपी दबोचे हैं। उसका एक साथी फरार है। पुलिस के अनुसार हरमीत उर्फ लाला, ललित उर्फ लाला, देवानंद उर्फ देवा व गोलू निवासी चामड़ वाली गली नगला मसानी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने यह चोरी स्वीकारी और इनसे माल भी मिला है। इनका एक साथी फरार है। इधर, सासनी गेट पुलिस ने चोरी के वाहन सहित सहारनपुर लिंक रोड के मो. वकार को दबोचा है।