{"_id":"68e9289d70aedcda7d0dfc6e","slug":"three-arrested-for-theft-from-chharra-mla-interlocking-bricks-plant-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छर्रा विधायक के इंटरलाकिंग ब्रिक्स प्लांट से चोरी में तीन दबोचे, सिकंदराराऊ नगर पालिका का सभासद फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छर्रा विधायक के इंटरलाकिंग ब्रिक्स प्लांट से चोरी में तीन दबोचे, सिकंदराराऊ नगर पालिका का सभासद फरार
Fri, 10 Oct 2025 09:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:09 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपी हाथरस और अलीगढ़ में चोरी करते थे। इस गिरोह में सिकंदराराऊ नगर पालिका का सभासद आबिद और और शाहरुख फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
आठ दिन पहले छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह के इंटरलॉकिंग ब्रिक्स प्लांट में हुई चोरी की घटना में हरदुआगंज पुलिस ने 10 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे तीन चोरों को पकड़ा है। उनके पास से कार, तमंचे सहित 11920 रुपये की नकदी और औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हाथरस और अलीगढ़ में चोरी करते थे। इस गिरोह में सिकंदराराऊ नगर पालिका का सभासद आबिद और और शाहरुख फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। सीओ के अनुसार आरिफ मोहल्ला कैलाश नगर थाना हाथरस, इरशाद निवासी नोखेल थाना सिकंदराराऊ और आकिल निवासी बुढ़ासी थाना हरदुआगंज को अपर गंग नहर के माछुआ पुल से चंगेरी पुल की ओर जाते समय पकड़ा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बीते दिनों हरदुआगंज क्षेत्र में तीन मडराक तथा अकराबाद क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उनके पास से कार में चोरी का माल भी मिला है। पूछताछ में उन्होंने गिरोह दो साथियों आबिद और शाहरुख निवासी सिकंदराराऊ के बारे में भी बताया है। आबिद सिकंदराराऊ में सभासद है और कबाड़ का काम करता है। उसकी कार से ही चोरी के बाद माल को उसके कबाड़ के गोदाम तक पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन
इन चोरियों का खुलासा
- 2 अक्तूबर की रात गांव अलहदादपुर के गेट के सामने स्थित छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह के इंटरलॉकिंग ब्रिक्स प्लांट से इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर व गैस सिलिंडर सहित एक लाख पैंतीस हजार की नकदी की चोरी।
- 16 सितंबर की रात गांव कलाई के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर अलमारी से 10 हजार की नकदी सहित इन्वर्टर, बैटरी, सीलिंग फैन, सीटीटीवी कैमरे, डीवीआर, पांच केवी का अल्टीनेटर चोर ले गए थे।
- 9 अक्तूबर की रात चंगेरी पुल के निकट स्थित डीआरएस पब्लिक स्कूल से चार बैटरी, इन्वर्टर, जेनरेटर का लल्टीनेटर, माइक आदि चोरी इसी गिरोह ने की थी।
- 23 सितंबर की रात मडराक क्षेत्र के अमां मदापुर गांव के पंचायत सचिवालय और 15 अगस्त की रात अकराबाद क्षेत्र के चैबठा गांव की प्राथमिक पाठशाला से भी चोरी की घटनाएं की थीं।
ये सामान हुआ बरामद
- आठ बैटरी
- आठ सीसीटीवी कैमरे
- एक केबल का बंडल,
- एलपीजी गैस सिलिंडर
- एक इन्वर्टर
- घटना में प्रयुक्त होने वाले औजार
- एक अवैध तमंचा 12 बोर
- एक जिंदा कारतूस 12 बोर
- घटना में प्रयुक्त रिट्ज कार
- 11920 रुपये