फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PDA unity is the foundation for a change of power: Devesh Shakya

पीडीए की एकजुटता ही सत्ता परिवर्तन का आधार : देवेश शाक्य

Fri, 02 Oct 2026 03:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
PDA unity is the foundation for a change of power: Devesh Shakya
पीडीए संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते एटा सांसद देवेंद्र शाक्य।  - फोटो : samvad
एटा से सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा है कि पीडीए की एकजुटता ही सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगी। वे बृहस्पतिवार को जेल रोड स्थित पूर्व विधायक जफर आलम के कैंप कार्यालय पर पीडीए संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़ों, एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों और समाज के उपेक्षित वर्ग के लिए सिर्फ सपा ही सड़कों पर संघर्ष कर रही है। भाजपा शासन में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि सपा ने सदैव सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति की है। लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए सपा के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाना होगा। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठा से मैदान में उतरें। जिला महासचिव मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, जस्सू शेरवानी, विनोद सविता, ख्वाजा जिब्रान, आमिर आबिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed