{"_id":"6331fec01bfb295d3d13e542","slug":"three-accused-of-firing-in-osmanpada-arrested-two-absconding-city-office-news-ali301287749","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: उस्मानपाड़ा में फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: उस्मानपाड़ा में फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Tue, 27 Sep 2022 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:04 AM IST
सार
उस्मानपाड़ा हबीब पेंटर वाली गली में आठ दिन पहले फायरिंग के lतीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने स्वीकारा है कि गली के मोड़ पर खड़े किसी अन्य युवक की हत्या के इरादे से फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपाड़ा हबीब पेंटर वाली गली में आठ दिन पहले फायरिंग के आरोपी तीन बाइक सवार गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस दौरान दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। तीनों ने स्वीकारा है कि गली के मोड़ पर खड़े किसी अन्य युवक की हत्या के इरादे से फायरिंग की गई थी। मगर बच गया और दो राहगीर गोली लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुलदीप सिंह कुणावत के अनुसार उस्मानपाड़ा के नदीम व नसीर नाम के युवकों को देर शाम गोली लगी थी। दोनों घायलों से हुई जांच में जानकारी नहीं मिली है । मगर सीसीटीवी की मदद से कुछ नाम उजागर हुए, जिनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए चरखवालान के हारिस उर्फ गट्टा, मोहल्ला शेखान के चीनी उर्फ रिहान उर्फ हारिस व टनटनपाड़ा के शाहरुख उर्फ नइम ने यह हमला करना स्वीकारा है। इनके पास से तमंचे व हमले में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई हैं। इन्होंने अपने दो फरार साथियों के नाम अक्की उर्फ आकिव और सद्दाम बताए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए अपराधियों ने बताया कि उस्मानपाड़ा के ही सद्दाम का रुपयों को लेकर कलुआ उर्फ रफीक से विवाद हुआ था। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए सद्दाम ने हारिस व अक्की संग मिलकर लुआ के बेटे दानिश की हत्या का प्लान बनाया था।
इसी प्लान के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। मगर फायरिंग के दौरान गोली दानिश के नहीं लगी, बल्कि अन्य दो राहगीरों के जा लगी। एसपी सिटी के अनुसार तीनों जेल भेज दिए गए हैं, जबकि साथियों की तलाश जारी है।