{"_id":"66f837c5f0e5d8b6cd0be1f1","slug":"three-accused-arrested-for-murder-by-drowning-in-bamba-water-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तलाश के बाद मिला था शव: घूमने के लिए बुलाकर लाए थे, डुबाकर मार डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तलाश के बाद मिला था शव: घूमने के लिए बुलाकर लाए थे, डुबाकर मार डाला था
Sat, 28 Sep 2024 10:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:37 PM IST
सार
सोनू कुमार के अनुसार उसके पिता प्रमोद कुमार को रवि व दो अन्य अज्ञात साथी घुमाने की बात कहकर साथ ले गए थे। गांव भरतपुर बझेड़ा स्थित बंबा के पानी में डुबोकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी भाग निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ की टप्पल पुलिस ने बंबा के पानी में डुबोकर हत्या करने के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को दबोच लिया। वह मृतक के साथी थे और घूमने की बात कहकर घर से बुला लाए थे। घटना के पीछे प्रेम संबंध का मामला उजागर हुआ है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हत्या की यह घटना 23 सितंबर की है। भरतपुर बझेड़ा स्थित बंबे के पानी में डुबोकर हत्या की गई थी। सोनू कुमार निवासी ग्राम मीठापुर थाना जैतपुरा नई दिल्ली के अनुसार उसके पिता 45 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र किशन सिंह को रवि व दो अन्य अज्ञात साथी घुमाने की बात कहकर साथ ले गए थे। गांव भरतपुर बझेड़ा स्थित बंबा के पानी में डुबोकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी भाग निकले थे।
विज्ञापन
पुलिस सहित एनडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक लगातार तलाश की, जिसके बाद गांव करनपुर के माइनर में 27 सितंबर को शव बरामद हुआ था। मामले में रवि कुमार पुत्र होशियार सिंह भगवानपुर थाना पल्ला जिला फरीदाबाद, स्थायी पता गांव कपसिया थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस, कुलदीप सिंह पुत्र पूरन सिंह और अनिल कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम जरतौली थाना टप्पल को गांव रंजीतगढ़ी के पास से पकड़ा गया है। थाना पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार के रवि कुमार की पत्नी के साथ प्रेम संबंध थे। इसी के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की।
विज्ञापन