{"_id":"663f119351c38175e70e1978","slug":"threatened-to-kill-rape-victims-father-aligarh-news-c-2-1-gur1003-388357-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुष्कर्म पीड़िता के पिता को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुष्कर्म पीड़िता के पिता को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निवासी मूक बधिर दुष्कर्म पीड़िता के पिता को मुख्य आरोपी के ताऊ के बेटे व अन्य दो लोगों ने फोन कर अपने घर बुलाया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के पिता ने बताया कि दर्शनपाल उर्फ दीपू पुत्र डॉ. अजेश कुमार ने फोन कर उन्हें अपने घर बुलाया। फैसले के लिए दबाव बनाया। दीपू के साथ ललित और मुख्य आरोपी के ताऊ के बेटे गवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश पांडा निवासी सोंगरा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि या तो फैसला कर ले अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता के पिता ने मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।