फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Threat to blow up Aligarh main post office with RDX

Aligarh News: मुख्य डाकघर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे तक चली जांच

Wed, 18 Mar 2026 10:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 18 Mar 2026 10:30 PM IST
सार

अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई डाकघर मुख्यालयों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। इस ई-मेल का संदेश प्रदेश के सभी डाकघर मुख्यालयों को व्हाट्सएप के जरिये भेजा गया।

विज्ञापन
Threat to blow up Aligarh main post office with RDX
तस्वीर महल स्थित मुख्य डाक घर पर बम की सूचना पर जांच करती डॉग स्क्वायड व पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई मुख्य डाकघर मुख्यालयों को 18 मार्च को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरे संदेश के बाद यहां तस्वीर महल चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में सघन चेकिंग कराई गई। डेढ़ घंटे तक चले तलाशी व चेकिंग अभियान के बाद कुछ नहीं मिला। इस दौरान डाकघर के अंदर व बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डाकघर अधिकारियों ने इसे रुटीन जांच करार दिया है।

विज्ञापन


18 मार्च सुबह करीब 11 बजे प्रदेश मुख्यालय स्तर पर अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई डाकघर मुख्यालयों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। इस ई-मेल का संदेश प्रदेश के सभी डाकघर मुख्यालयों को व्हाट्सएप के जरिये भेजा गया। इसी सूचना पर शाम चार बजे के बाद सीओ तृतीय सर्वम सिंह की अगुवाई में इलाका पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता डाकघर पहुंच गया। जहां एक एक कमरा खाली कराकर करीब छह बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन

तस्वीर महल स्थित मुख्य डाक घर पर बम की सूचना पर जांच करती डॉग स्क्वायड व पुलिसकरीब डेढ़ घंटे तक चली तलाशी व चेकिंग में कुछ नहीं मिला। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार डाक विभाग को प्रदेश स्तर पर धमकी भरा संदेश मिला था। इसी सूचना पर चेकिंग कराई गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं सीनियर पोस्टमास्टर विनय कुमार वार्ष्णेय ने इसे रुटीन चेकिंग करार दिया। किसी धमकी भरे संदेश की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों दीवानी को मिली थी धमकी
इससे पहले अलीगढ़ सहित प्रदेश की कई कचहरियों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उसे लेकर 16 फरवरी को यहां सघन चेकिंग कराई गई थी। उस समय भी कुछ नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed