फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thousands of bighas of crops submerged due to canal track being cut

Aligarh News: नहर की पटरी की, हजारों बीघा फसल जलमग्न, किसानों के होश उड़े

Sun, 11 Aug 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 03:09 AM IST
सार

सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो कटी हुई पटरी को देख उनके होश उड़ गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के खेतों के अलावा सड़क तक पानी पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी कटी हुई पटरी को जेसीबी की मदद से सही करने में जुट गए, लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने से शाम तक पटरी सही नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Thousands of bighas of crops submerged due to canal track being cut
वरका के पास कटी नहर की पटरी - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना क्षेत्र के गांव बरका के पास 10 अगस्त तड़के चार बजे के करीब मध्य गंग नहर की पटरी कट गई। जिससे लगभग ढाई हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे आधा दर्जन गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान धान, ज्वार, बाजरा और मक्का की फसलों में हुआ है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी कटी हुई पटरी को सही करने में जुटे रहे, लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण 12 घंटे बाद भी हालात जस के तस हैं।

विज्ञापन


10 अगस्त की सुबह पांच बजे के करीब डंकल सिंह के खेत के पास तेज बहाव के चलते पटरी कट गई। सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो कटी हुई पटरी को देख उनके होश उड़ गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के खेतों के अलावा सड़क तक पानी पहुंच गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारी कटी हुई पटरी को जेसीबी की मदद से सही करने में जुट गए, लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने से शाम तक पटरी सही नहीं हो सकी। इस पानी से बरका, उदयपुर, उटवारा, जरारा समेत आधा दर्जन के करीब गांवों के किसानों के खेतों में पानी भर गया। जिससे धान, मक्का, ज्वार, बाजरा की फसलों में पानी भर गया। सूचना पर पूर्व विधायक दलवीर सिंह के पौत्र विजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और किसानों से बात कर उच्चाधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी फसलें हुई प्रभावित
1-गांव बरका के किसान डंकल, अशोक, सुभाष कुमार, साकिर खां, खेम सिंह, सोनू, किरनपाल, हरीश शर्मा, लाला शर्मा, देवेंद्र, नन्हें शर्मा, होराम सिंह, भोला, सूरज पंडित, करुआ, निरंजन और मुकेश शर्मा के खेतों में पानी भरा है।

2-उटवारा में किसान ओमप्रकाश, धर्मजीत, ओमप्रकाश, लक्ष्मीनारायण, दामोदर, राजवीर शर्मा, हाकिम, महेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, कृपाल सिंह, केदार सिंह, देवेंद्र और उदयवीर के खेतों में पानी भर गया है।
3-उयदपुर के किसान सुभाष, मांगेलाल, विपिन कुमार, सुखदेवी, राहुल, राजू, राजकुमारी के खेतों में पानी भर गया है।

किसानों से बातचीत

नहर की पटरी कटने से मेरी धान की फसल डूब गई है। जिससे काफी नुकसान हुआ है।-सुभाष कुमार सिंह निवासी बरका
पानी से धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है, काफी मेहनत की थी, बहुत दुख हुआ।-सुखदेवी उदयपुर।
पट्टे पर खेती लेकर धान की फसल बोई थी। नहर की पटरी कट जाने से खेतों में पानी भर गया।-मांगे सिंह
नहर की पटरी कट जाने से मेरी धान की फसल डूब गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।-सुभाष चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed