{"_id":"634292b32ab20660e7733ccd","slug":"thousands-of-bighas-of-crops-submerged-and-destroyed-due-to-continuous-rain-for-two-days-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से हजारों बीघा फसल जलमग्न और नष्ट, किसानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से हजारों बीघा फसल जलमग्न और नष्ट, किसानों को भारी नुकसान
Sun, 09 Oct 2022 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Oct 2022 03:31 PM IST
सार
पिछले दो दिनों से अलीगढ़ में भारी बरसात हो रही है जिसके चलते जिले वासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बरसात के चलते गरीबों को अपने कच्चे मकानों के गिरने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
बारिश से बर्बाद हुई फसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात किसानों के लिए आफत बनकर बरस रही है। वहीं लगातार हो रही बरसात से जिले भर में किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न और नष्ट हो गई है। इस वजहसे किसान खून के आंसू रो रहे हैं।
जानकारी देते हुए किसान दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों लगातार पांच दिन हुई बरसात के नुकसान से किसान उभरा नहीं था कि अब फिर दो दिनों से लगातार बरसात हो रही है। जिससे एक बार फिर किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न और नष्ट हो गई है।
आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से अलीगढ़ में भारी बरसात हो रही है जिसके चलते जिले वासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बरसात के चलते गरीबों को अपने कच्चे मकानों के गिरने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
वहीं, थाना कोतवाली इलाके के सराय कुतुब हजीरा सैयद वाली गली में रात 4:00 बजे एक मकान बारिश से गिर गया। मकान की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल के लिए ले गए। लेकिन यहां से उसे दीनदयाल के लिए रेफर कर दिया।