{"_id":"600c79f48ebc3e32af7ef5f3","slug":"those-who-take-vaccine-will-be-under-monitoring-city-office-news-ali254543458","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कंट्रोल रूम आज से करेगा टीका लगवाने वालों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कंट्रोल रूम आज से करेगा टीका लगवाने वालों की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण में कोरोना का टीका लगवाने वाले 1296 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोरोना कंट्रोल रूम की टीम ने स्वास्थ्य विभाग से ले लिया है। आज से इन सभी की निगरानी की जाएगी। कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि टीका लगवाने वाले सभी लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग से ले ली गई है। इन सभी लोगों से रविवार से ही फोन पर वार्ता कर फीडबैक लेना शुरू कर दिया जाएगा। अगर, किसी में कोई गंभीर लक्षण सामने आते हैं, तो उसे अस्पताल में रेफर किया जाएगा। वहीं, प्रथम चरण में जिन लोगों को टीका लगा था, उनसे भी लगातार संपर्क बना हुआ है। कुछेक में शुरूआत में कमजोरी, हल्के बुखार जैसेे लक्षण सामने आए थे। अब सभी लोग स्वस्थ हैं।
कोरोना टीकाकरण में 63वें स्थान पर रहा अलीगढ़
दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण में प्रदेश के 75 जनपदों में अलीगढ़ 63वें स्थान पर रहा। यहां लक्ष्य के सापेक्ष करीब 54 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। हालांकि, अलीगढ़ मंडल के बाकी तीन जनपदों हाथरस, एटा, कासगंज का प्रदर्शन शानदार है। यहां 75 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हुआ।
अलीगढ़ में शुक्रवार को 24 बूथों पर टीकाकरण हुआ। करीब 2400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। परंतु जनपद का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से संतोषजनक नहीं है। यहां 2400 के सापेक्ष 1296 स्वास्थ्यकर्मियों ने ही टीके लगवाएं हैं। प्रदेश स्तर पर जारी 75 जिलों की रिपोर्ट में अलीगढ़ 63 वें स्थान पर है। राहत की बात यह है कि अलीगढ़ मंडल के बाकी तीन जनपदों कासगंज, हाथरस एवं एटा का प्रदर्शन शानदार है।
विज्ञापन
इन जनपदों में टीकाकरण का प्रतिशत क्रमश: 81, 77 एवं 76 है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि टीकाकरण कम होने का क्या कारण है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फोन रिसीव नहीं हो रहा है। उनके नंबर पर टीका से संबंधित मैसेज भी नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से भी बहुत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीका लगवाने नहीं पहुंची हैं। यह शिकायत हर ब्लाक से मिली है। प्रदेश स्तर पर जारी रिपोर्ट में 98 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर बलरामपुर पहले नंबर पर है। 96 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर सिद्धार्थनगर दूसरे एवं 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रतापगढ़ तीसरे नंबर पर है। श्रावस्ती में भी 95 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।