{"_id":"6ab6e732122787d77203af00","slug":"those-who-remained-unrecognized-will-receive-honor-during-pitru-paksha-aligarh-news-c-2-gur1004-1075201-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिन्हें नहीं मिली पहचान पितृपक्ष में मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिन्हें नहीं मिली पहचान पितृपक्ष में मिलेगा सम्मान
Sat, 26 Sep 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में पिछले एक साल में ऐसे ही 210 लोग दुनिया से विदा हुए, जिनकी पहचान नहीं हो सकी और अंतिम समय में उनका अपना कहने वाला कोई सामने नहीं आया। अब पितृपक्ष में इन्हीं 210 दिवंगतों को अपने पितरों की तरह श्रद्धा दी जाएगी।
मानव उपकार संस्था ने पिछले एक साल में शहर और आसपास मिले 210 लावारिस एवं अज्ञात हिंदू शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। पहचान के लिए प्रयास किए जाने के बाद उनकी अस्थियों को सुरक्षित रखा गया।
पितृपक्ष के पहले दिन शनिवार शाम 4:30 बजे नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम के गेट पर इन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 28 सितंबर को नासिक की गोदावरी नदी में 210 शवों की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी के अनुसार मानव उपकार 26 वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करा रही है।