{"_id":"66cb72d5ee7048a31306c434","slug":"those-who-fired-outside-amu-sent-to-jail-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एएमयू के बाहर फायरिंग करने वालों को भेजा जेल, गोली लगने से घायल हुआ था रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एएमयू के बाहर फायरिंग करने वालों को भेजा जेल, गोली लगने से घायल हुआ था रिक्शा चालक
Mon, 26 Aug 2024 02:39 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:39 AM IST
सार
सिविल लाइन एसओ के अनुसार 13 नामजदों में अधिकांश एएमयू छात्र हैं। अब्दुल्ला, मुस्तफा, हासिर व उमर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जेल भेजा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एएमयू के बाहर पुरानी चुंगी के पास हुई फायरिंग में रिक्शा चालक को गोली लगने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को 25 अगस्त को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में सिविल लाइन क्षेत्र के हमदर्द नगर निवासी रफीक ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उमर उर्फ वाड, समीर, फैजान, हासिर, अब्दुल्ला, अरशद, मुस्तफा, नैयर शेख, सहजर आजमी, अब्दुल्ला, शारिक, आकिब, अब्दुल्ला सभी को नामजद किया था। आरोप है कि इन्हीं युवकों ने तमंचे व पिस्टलों से फायरिंग कर दी थी। इसमें उनके भाई शेर खान को गोली लग गई थी। सिविल लाइन एसओ के अनुसार 13 नामजदों में अधिकांश एएमयू छात्र हैं। अब्दुल्ला, मुस्तफा, हासिर व उमर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन