फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Those who cheated shopkeepers of goods caught

Aligarh News: दुकानदारों से सामान की ठगी करने वाले दबोचे, ऐसे ठगते थे

Thu, 07 Sep 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 07 Sep 2023 12:52 AM IST
सार

विभिन्न जनपदों में किराये पर कमरा लेकर ठग रुकते थे। वहां नया सिम लेकर दुकानदारों को कॉल कर सामान की बुकिंग करवाते। बातों में फंसाकर डिलीवरी के समय भुगतान की बात कहते हुए सामान अपने पास मंगवा लेते, फिर चकमा देकर भाग जाते थे और सिम को तोड़कर फेंक देते थे। इस सामान को सस्ते दामों में अन्य लोगों को बेच देते थे।

विज्ञापन
Those who cheated shopkeepers of goods caught
पकड़े गए ठग सामान के साथ - फोटो : पुलिस

विस्तार

कॉल करके दुकानदारों से सामान मंगवाने और फिर बिना भुगतान किए झांसा देकर सामान लेकर भागने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा है। उनके पास से दुकानदारों से ठगे गए चार एसी, सात बैटरी, तीन मोबाइल सहित 22 सिमकार्ड, 2 पर्स, एक बाइक एवं पचास हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नीरज पुत्र रविंद्र और वसीम सैफी पुत्र सलीम सैफी निवासी पंडित चौक मंडावली थाना मंडावली पूर्वी दिल्ली मूल निवासी साबिर गेट थाना बारहद्वारी जिला कासगंज को ताहरपुर बंबे की पुलिया से 100 मीटर पहले अलीगढ़-पलवल मार्ग से दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि षणयंत्र के तहत विभिन्न जनपदों में किराये पर कमरा लेकर वह रुकते थे। वहां नया सिम लेकर दुकानदारों को कॉल कर सामान की बुकिंग करवाते। बातों में फंसाकर डिलीवरी के समय भुगतान की बात कहते हुए सामान अपने पास मंगवा लेते, फिर चकमा देकर भाग जाते थे और सिम को तोड़कर फेंक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सामान को सस्ते दामों में अन्य लोगों को बेच देते थे। पूर्व में जट्टारी कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला के सामने ओमप्रकाश रमेश चंद्र की दुकान पर टप्पल स्थित पीएनबी शाखा का कैशियर बताकर एक एसी ठगा था। ऐसे ही अतरौली के एक दुकानदार से एसी की ठगी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed