फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Those selling meat after slaughtering stray animals were caught

Aligarh News: छुट्टा पशुओं का वध कर मीट बेचने वाले दबोचे, नशीला इंजेक्शन लगाकर कर देते थे बेहोश

Thu, 25 Jan 2024 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Jan 2024 02:30 AM IST
सार

छुट्टा पशुओं का वध कर मीट बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य दबोचे गए। उन्होंने बताया कि छुट्टा पशुओं की रेकी करने के बाद रात के समय इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते हैं। इसके बाद उस पशु को काटकर मीट को टप्पल निवासी मतीन सहित अन्य ठिकानों पर भेज देते हैं।

विज्ञापन
Those selling meat after slaughtering stray animals were caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शाहिदा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रतिबंधित पशुओं को नशीला इंजेक्शन लगाकर उनका वध करने और मीट को बुलंदशहर सहित अन्य क्षेत्रों में बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है। उनके पास से 550 ग्राम सफेद नशीला पाउडर, तमंचे, छूरी, बांका आदि बरामद हुआ है।

विज्ञापन


22 जनवरी को टप्पल क्षेत्र के एक माइनर पर प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे। इस पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहीद उर्फ शहीदा पुत्र रशीद खां निवासी मोहल्ला शीला कॉलोनी कस्बा टप्पल को यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे अलीगढ़-पलवल रोड से दबोचा। उसके पास से 550 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद वांछित मतीन पुत्र मन्ना निवासी काजीपाड़ा थाना टप्पल को तमंचा और दो कारतूस के साथ लालपुर वाले रास्ते पर दबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने 21 और 22 जनवरी को लालपुर पुलिया के नीचे प्रतिबंधित पशु काटकर मीट को बुलंदशहर में बेचने की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि शहजाद निवासी सुदेशपुर थाना चंडौस व इमरान उर्फ इकराम निवासी पानी वाली टंकी के पास मोहल्ला काजीपाड़ा टप्पल, मोहसिन निवासी जामा मस्जिद खैर, आस मोहम्मद निवासी जामा मस्जिद के पास नई बस्ती खैर के साथ मिलकर नशीला इंजेक्शन लगाते हैं, जिससे पशु बेहोश हो जाता है। इसके बाद पशु को काटकर मीट बुलंदशहर में बेच देते हैं। इसके बाद दो और आरोपी शहजाद व इमरान उर्फ इकराम को भी पुलिस ने तमंचा, कारतूस, छूरी, बांका, इंजेक्शन, रस्सी के साथ लालपुर रोड अनाज मंडी के पास से दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातों-रात हो जाती थी मीट की आपूर्ति
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छुट्टा पशुओं की रेकी करने के बाद रात के समय इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते हैं। इसके बाद उस पशु को काटकर मीट को टप्पल निवासी मतीन सहित अन्य ठिकानों पर भेज देते हैं। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में घटना में अन्य आरोपी भी सह लिप्त पाए गए हैं। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। पकड़े गए आरोपियों पर अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed